
रतलाम । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर कामकाजी बैठक कम्युनिटी हॉल, अलकापुरी पर सम्पन्न हुई। बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उज्जैन संभाग प्रभारी श्रीमती ज्योति दुबे, सहप्रभारी श्रीमती शशि यादव, जिला मंत्री श्रीमती सोना शर्मा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अनीता कटारिया, मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित सहित जिला पदाधिकारी बहनें एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रही। बैठक में स्वागत भाषण महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम पटवा ने दिया। संचालन श्रीमती पदमा पोरवाल तथा आभार महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मीना टाक ने माना। उक्त जानकारी महिला मोर्चा जिला सहमीडिया प्रभारी श्रीमती ललिता पवार ने दी।