रतलाम। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने रणनीति बनाते हुए अपनी तैयारियां जोर-शोर से शुरु कर दी है। भाजपा प्रदेश संगठऩ द्वारा निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रभारियों की भी घोषणा कर दी गई है। झाबुआ, अलीराजपुर और नीमच जिले के निकाय चुनाव प्रभारी श्री शैलेन्द्र डागा (पूर्व महापौर रतलाम) ने अपने प्रभार के इन तीनों जिलों में जाकर चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठकें ली।
अलीराजपुर जिले की बैठक सांसद श्री गुमान सिंह जी डामोर, अलीराजपुर के प्रभारी पूर्व महापौर रतलाम श्री शैलेंद्र डागा, जोबट विधायक श्रीमती सुलोचना जी रावत, जिला अध्यक्ष वकील सिंह जी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री हरीश जी शाह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में समिति सदस्य, पूर्व विधायक, मंडल के अध्यक्ष, पूर्व नगर अध्यक्ष ,पूर्व नगरीय निकाय के अध्यक्ष , मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में जिला प्रभारी पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा द्वारा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए तैयारियों को लेकर जानकारी दी। श्री डागा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अलीराजपुर क्षेत्र की एक नगर पालिका, दो नगर परिषद पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। यहां फिर भारतीय जनता पार्टी को विजय पताका फहराना है। श्री डागा ने सभी कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आव्हान किया। उन्होने क्षैत्र में निकाय द्वारा किए गए विकास कार्यो को सूचीबद्ध कर आम जनता तक इन कार्यो की जानकारी को पहुंचाने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के लिए कहा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री भवर ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष ने माना।
झाबुआ जिले में पार्टी की बैठक ली
रतलाम के पूर्व महापौर श्री शैलेन्द्र डागा की अध्यक्षता में निकाय चुनाव को लेकर झाबुआ में भी बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित झाबुआ सांसद श्री गुमान सिंह जी डामोर,प्रदेश में मंत्री बहन संगीता जी सोनी,जिला संगठन के प्रभारी हरिनारायण जी यादव , पेटलावद विधायक निर्मला जी भूरिया,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम जी शर्मा , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश आजा मोर्चे के अध्यक्ष कल सिंह जी भाभर,झाबूआ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जी नायक मौजुद रहे।
चुनाव प्रभारी श्री शैलेंद्र जी डागा ने बैठक को संबोधित करते हुए आगामी चुनाव को लेकर किए जाने वाले कार्यों एवं समितियों की जानकारी दी। श्री डागा ने कहा कि जिले की पांचो निकाय पर भाजपा का परचम फरहाने के लिए सभी को जुट जाना है। उन्होने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जी ने क्षैत्र के विकास में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी। भाजपा की प्रदेश सरकार ने बहुत काम किया है। इन कार्यो को आमजन तक पहुंचाने का कार्य हमारा है। श्री डागा ने कहा कि क्षैत्र में हुए विकाय कार्यो की बुकलेट छपाकर आमजनता में वितरीत की जाए,जिससे जनता तक कार्यो की जानकारी पहुंचे। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव के कार्य में जुट जाने का आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष ने माना।
नीमच जिले की बैठक आयोजित हुई निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की बैठक आयोजित की गई।
बैठक मे निकाय चुनाव जिला प्रभारी पूर्व महापौर श्री शैलेंद्र जी डागा ने बैठक ली। बैठक में प्रभारी मंत्री उषा जी ठाकुर , लघु उद्योग मंत्री श्री ओम प्रकाश जी सकलेचा,जिला अध्यक्ष पवन जी पाटीदार,विधायक दिलीप जी परिहार,जिला पंचायत अध्यक्ष अवंतिका जी जाट,नीमच के प्रभारी नंदकिशोर जी पाटीदार,जिला महामंत्री एवं जिले के पदाधिकारी,महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा तथा विभिन्न ,प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,पूर्व विधायक कैलाश जी चावला आदि उपस्थित थे।
बैठक में जिला प्रभारी श्री शैलेंद्र डागा ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियों पर चर्चा की और आवश्यक जानकारियां दी। श्री डागा ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी से आग्रह किया कि सकारात्मक सोच और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो को लेकर आम जनता के बीच जाए और भारतीय जनता पार्टी को विजय कराने के लिए जुट जाएं। बैठक को प्रभारी मंत्री उषा जी ठाकुर,मंत्री श्री ओमप्रकाश जी सकलेचा,विधायक श्री दिलीप परिहार , जिला अध्यक्ष पवन जी पाटीदार ने भी संबोधित किया।