अब वो दिन दूर नहीं जब रतलाम महानगर कहलायेगा -श्री काश्यप

शास्त्री नगर 4 लेन निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

रतलाम । अब वो दिन दूर नहीं जब रतलाम महानगर कहलायेगा क्योंकि अब नगर में अन्य महानगरों जैसी सुविधाऐं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है उसी क्रम में हम सभी शास्त्री नगर 4 लेन निर्माण का भूमि पूजन करने जा रहे है।
उक्त उद्गार विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य जी काश्यप ने मिनी स्मार्ट सिटी योजना के तहत न्यू रोड से पावर हाउस रोड तक शास्त्री नगर 4 लेन निर्माण के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होने कहा कि इस सड़क का निर्माण पूर्व में प्रारंभ हो चुका था किन्तु इसमें कुछ तकनीकि कमियों व ठेकेदार की गलतियों की वजह से रोका जाकर नवीन प्राक्कलन तैयार किया गया है। यह सड़क रतलाम नगर की सर्वसुविधा युक्त होकर रतलाम नगर की श्रेष्ठ व सुन्दर सड़क बनेगी।
उन्होने कहा कि रतलाम नगर को महानगर बनाने हेतु इस प्रकार से विकास कार्य करवाये जा रहे ताकि रतलाम नगर इंदौर व उज्जैन संभाग में व्यावसायिक व उद्योग का प्रमुख केन्द्र बने। 1550 हैक्टर भूमि पर औद्योगिक पार्क बनाने हेतु मध्यप्रदेष औद्योगिक विकास निगम से स्वीकृति व षासन से 470 करोड़ की राशि प्राप्त हो चुकी है।
पूर्व महापौर श्री शैलेन्द्र डागा ने इस अवसर पर कहा कि शास्त्री नगर की 4 लेन सड़क निर्माण की सौगात विधायक माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप की विकास वादी सोच का ही परिणाम है। उन्होने कहा कि रतलाम नगर में 4 लेन, 2 लेन सड़कों के निर्माण से नगर का यातायात सुगम हुआ है।
स्वागत उद्बोधन देते हुए श्री आदित्य डागा ने कहा कि विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप के नेतृत्व में रतलाम नगर में जिस तेजी से विकास कार्य हो रहे उसे देखकर लगता है कि रतलाम नगर महानगर बनने से कुछ ही कदम दूर है।

Play sound