स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की हुई शुरूआत – साईकिल व वाहन रैली ने पॉलीथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग ना करने का दिया संदेश

रतलाम 25 मई । रतलाम नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने हेतु नगर निगम रतलाम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की षुरूआत करते हुए शासन निर्देशानुसार ”नो सिंगल यूज-नो पॉलीथीन अभियानÓÓ जागरूकता अभियान के तहत वाहन व साईकिल रैली निकालकर नागरिकों को पॉलीथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग ना करने का संदेष दिया।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने प्रात: 09:00 बजे नेहरू स्टेडियम में साईकिल व वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर महाराजा सज्जनसिंह जी प्रतिमा होते हुए स्टेट बैंक तिराहा, स्टेट बैंक तिराहा से अम्बेडक सर्कल, अम्बेडकर सर्कल से नगर निगम तिराहा, जेल रोड, लोकेन्द्र टॉकिज, सैलाना बस स्टैण्ड, पावर हाउस रोड, दो बत्ती चौराहा होते हुए पुन: नेहरू स्टेडियम जहां रैली का समापन हुआ। रैली में सम्मिलित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी व खिलाडिय़ों आदि ने नागरिकों को पॉलीथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग ना करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री श्री जी.के. जायसवाल, श्री मोहम्मद हनीफ षेख, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, प्रभारी सहायक यंत्री श्री सत्यप्रकाश आचार्य, उपयंत्री श्री बी.एल. चौधरी, निज सहायक श्री सुभाष गोयल, श्री जनक नागल, श्री अनुज शर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी, खिलाड़ी आदि उपस्थित थे।

Play sound