नेहरू स्टेडियम में नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त पेवेलियन का लोकार्पण संपन्न

रतलाम । पढ़ाई के साथ – साथ बच्चों के लिये खेल भी आवश्यक है इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास तो होता ही साथ ये ही बच्चे बड़े खिलाड़ी बनकर नगर, प्रदेश व देश का नाम भी पुरे विश्व में उंचा करते है।
उक्त उद्गान विधायक श्री चेतन्य काश्यप ने नेहरू स्टेडियम में 3.25 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त पेवेलियन के लोकार्पण अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि नेहरू स्टेडियम के पेवेलियन निर्माण से नेहरू स्टेडियम की सुन्दरता में वृद्धि होने के साथ ही यहां खेलने वाले खिलाडिय़ों में नई उर्जा का संचार हुआ है यहां खेलने वाले खिलाड़ी निश्चित ही अपने नगर के साथ प्रदेश व देश का नाम विश्व में रोशन करेंगे। खेल को जीवन में अपनाने वाले लाखो बच्चे होना चाहिये। उन्होने कहा कि शहर के बाहर भी इनडोर व आउटडोर खेल हेतु स्टेडियम निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जा रही है खिलाडिय़ों को एक नया स्टेडियम प्राप्त हो सकें।
पूर्व महापौर श्री शैेलेन्द्र डागा ने इस अवसर पर कहा कि विधायक श्री काश्यप की विकासवादी सोच के परिणामस्वरूप ही आज रतलाम नगर के खिलाडिय़ों को यह सर्वसुविधायुक्त पेवेलियन प्राप्त हुआ है।
भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय ने विधायक श्री काश्यप ने चेतना खेल मेला आयोजित कर रतलाम नगर में खेल भावना को बढ़ावा दिया है अब यहां के बच्चे, विद्यार्थी किसी ना किसी खेले में रूचि दिखा रहे है। इस अवसर पर श्री गोपाल मजावदिया व खिलाडिय़ों ने नवीन पेवेलियन निर्माण हेतु विधायक श्री काश्यप का आभार माना।
प्रारंभ में विधायक श्री काश्यप के अलावा श्री निर्मल कटारिया, पूर्व महापौर श्री शैलेन्द्र डागा, वरिश्ठ भाजपा नेता श्री कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व निगम अध्यक्ष श्री अशोक पोरवाल, भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बजरंग पुरोहित के अलाव सर्वश्री बलवंत भाटी, यत्येन्द्र भारद्वाज, गोपाल मजावदिया आदि का स्वागत सर्वश्री विप्लव जैन, भगतसिंह भदौरिया, मंगल लोढ़ा, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, रवि जौहरी, देवेन्द्र वाधवा, देवषंकर पाण्डे, विनोद करमचन्दानी, मोदिका दीवान, आर.सी. तिवारी, अनुज शर्मा, अश्विनी शर्मा, अखिलेश, राजेश रांका, राहूल रांका, राजेश हैरिस, अमृता राणा, निर्मला डामोर, राजा भैय्या, जितेन्द्र धुलिया, गुलाम भाई, दिनेश शर्मा, मंजूर भाई, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेष चन्द्र व्यास, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, उपयंत्री श्री ब्रजेश कुषवाह, श्री रजोश पाटीदार आदि ने पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया।
इस अवसर पर सर्वश्री प्रवीण सोनी, भगतसिंह भदौरिया, प्रहलाद पटेल, सुशील सिलावट, मयूर पुरोहित, निलेष गांधी, हेमन्त राहौरी, विनोद यादव, नन्दकिशोर पवांर, राकेश परमार, राजेष रांका, संतोश कोलम्बकर, दुर्गा प्रसाद, सुधा मालपानी, अनुज शर्मा, आषुतोश चौहान, संजय चौरसिया, प्रवीण गुप्ता, रणजीतसिंह, डॉ0 जेपी सिंह, रघुनन्दन तिवारी, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, उपयंत्री श्री ब्रजेष कुशवाह सहित क्षेत्रिय नागरिक व व्यापारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अनुज षर्मा ने किया व आभार कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास ने माना।