
रतलाम। 30 मई 2022 सोमवार शनि जयंती के पावन पर्व पर नगर के अति प्राचीन श्री शनिदेव नवग्रह मंदिर चींगी पुरा रतलाम पर शनि जयंती को धार्मिक परम्परा अनुसार धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी।
उक्त जानकारी मंदिर के पुजारी सुरेश चंद जोशी ने देते हुए बताया कि 30 मई 2022 को सोमवती अमावस्या के दिन शनि जयंती के होने के कारण इस दिन श्री शनि जयंती का विशेष महत्व है शनि जयंती पर मंदिर पर प्रात: 8:00 बजे श्री शनिदेव का तेलांग महाभिषेक किया जाएगा। पंडित श्री श्यामसुंदर दुबे जी के द्वारा शनि यज्ञ किया जाएगा, यज्ञ पश्चात दोपहर में महाआरती एवं प्रसादी (भंडारा) तथा शाम को 7:30 बजे महाआरती एवं रात्रि को 9:00 बजे सुंदरकांड का आयोजन रखा गया है।
इस कार्यक्रम में विशेष रुप से श्री निमिष व्यास, जनक नागल , जयेश झालानी , नितिन फलोदिया, गौरीशंकर पांचाल, नरेंद्र सिंह चौहान, नारायण पडीयार, दीपक लालवानी, जितेंद्र श्रीवास्तव, जगदीश शर्मा, जितेंद्र कोटिया, राहुल जोशी, जगदीश मालवीय, अशोक जी, रमेश राठौड़, रमेश, विजय मालवीय, कमल सोलंकी व अन्य भक्त जन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।नगर के सभी धर्म प्रेमी जनता से निवेदन किया है कि शनि जयंती पर अधिक से अधिक संख्या में पधार कर भंडारे एवं आरती का लाभ लेकर आयोजन को सफल बनाएं।