
रतलाम । कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का विधायक चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क कार्यालय में स्वागत किया गया। नए पदाधिकारियों ने श्री काश्यप का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर श्री काश्यप ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसका कार्यकर्ता होना गर्व की बात है। पार्टी में पद मिलने से अधिक महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वाह करना होता है, इसलिए सभी पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वाह करने मंे कोई कसर न छोड़े।
विधायक श्री काश्यप ने पार्टी, मोर्चा पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़े। उन्होंने आने वाले पंचायत एवं निकाय चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने श्री काश्यप का आभार जताते हुए उनका स्वागत किया। श्री काश्यप ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, जिला पदाधिकारी दिनेश शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, दिग्विजयसिंह लुनेरा, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष बालाराम पाटीदार, दिनेश राठौर, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मंडल महामंत्री राकेश परमार, अविनाश राव, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा राधेश्याम मारू, युवा मोर्चा चिराग असरानी, किसान मोर्चा विजय पाटीदार, महिला मोर्चा पूजा वोहरा अजा मोर्चा हरिकिशन बोरीवाल, अजजा मोर्चा कैलाश मईड़ा के साथ मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकारिणी और भाजपा ठाकरे मंडल के मीडिया आईटी के शुभ दशोत्तर, श्री अग्रवाल आदि मौजूद रहे।