- सुश्री हंसिका भाटिया सुश्री रिदम मिश्रा रतलाम आइडल ट्राफी अपने नाम की नगर की बनी एक विशिष्ट पहचान बनीं
- फिल्मों में रतलाम आइडल की विशिष्ट आवाज़ गूंजेगी- सिने स्टार राजा ठाकुर
रतलाम । धर्म-अध्यात्म कला-संस्कृति हर क्षेत्र में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय विश्व स्तरीय पहचान बनाने प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में अगृणी रतलाम पावन धरा इसी श्रृंखला में रतलाम आइडल ट्राफी 2021/22 गायन श्रेत्र में प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर सार्थक सिद्ध पहल की जिसका फाइनल ग्रांड फिनाले मुख्य मुकाबले दिनांक 28/05/2022 दिन शनिवार सायं 7 बजे होटल श्री पैलेस अजंता पैलेस रोड़ रतलाम सुरम्य रतलाम आइडल ट्राफी ग्रांड फिनाले आयोजन में मुख्य अतिथि स्वरूप उपस्थित महेंद्र कटारिया शहर कांग्रेस अध्यक्ष रतलाम मयंक जाट युथ कांग्रेस अध्यक्ष रतलाम शैलेन्द्र सिंह कटारिया (राजा ठाकुर) बालीवुड सिने स्टार रहें फिल्मों में गाने का आफर देकर रतलाम आइडल को ऐतिहासिक यादगार बना दिया मुख्य निर्णायकों में गिरिश शर्मा श्रीमती संगीता जैन अशफाक जावेदी आफताब आलम कुरैशी इन्दौर रहें
सर्वप्रथम अतिथियों निर्णायक मंडल द्वारा मां सरस्वती वंदना दिप प्रज्वलन माल्यार्पण कर अपने अनमोल विचार व्यक्त कर नगर की प्रतिभागियों को मंच अवसर देना अपने-आप में सम्मान है आयोजन समिति की विशेष सराहना की निर्णायकों द्वारा सुमधुर गीत प्रस्तुत कर शुभ आशीर्वाद स्नेह दिया डॉ. देवेन्द्र राव वैराल विशाल कुमार वर्मा पवन तिवारी आयोजकों द्वारा प्रतिक चिन्ह पुष्पमाला से सम्मानित कर उपस्थित श्रोताओं सम्मुख सुरम्य संध्या ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं कड़े मुकाबले में निर्णायकों रतलाम आइडल विनर चुनने में बहुत मशक्कत करना पड़ी सिनियर वर्ग में प्रथम सुश्री हंसिका भाटिया द्वितीय निलेश जोशी जूनियर वर्ग में प्रथम सुश्री रिदम मिश्रा द्वितीय पुलकित निगम को रतलाम आइडल ट्राफी 21/22 अपने नाम की समस्त प्रतिभागियों को सहभागिता स्वरूप विशिष्ट प्रमाण-पत्र भेंट किए गए।
रतलाम का नाम राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने में सुश्री कृतज्ञा शर्मा पिता कोच राकेश शर्मा खेलों इंडिया प्रतिनिधि व आयुर्वेदाचार्य चंदनमल घोंटा का विशिष्ट सम्मान कर ज्योतिषाचार्य पं. संजय शिवशंकर दवे द्वारा रुद्राक्ष मालाओं से सम्मान किया गया। गीत-संगीत भरी संध्या में विशिष्ट प्रस्तुतियों में सिमरन जीत कौर डॉ. राजीव गुप्ता महिपाल सिंह सिसौदिया ने समां बांधा दिया ।
सफल संचालन अब्दुल कलाम खोकर (रतलामी) द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन संस्थापक डॉ देवेन्द्र राव वैराल एवं संयोजक विशाल कुमार वर्मा ने माना । वहीं जल्द ही रतलाम आइडल ट्राफी 2 के आडिसन किए जाएंगे ।