वाघेला गो सेवा ग्रुप के नेतृत्व में सनातन संस्कृति व भारतीय परंपरा के अनुसार जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाया

रतलाम । सनातन संस्कृति व भारतीय परंपरा के अनुसार जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाया गया। दिनांक 29 तारीख रविवार को वाघेला गो सेवा ग्रुप के नेतृत्व में लक्कड़पीठा स्थित अन्नपूर्णा वृद्ध आश्रम पर नरेंद्र सिंह शेखावत का जन्म उत्सव परिवार के साथ उन वृद्धजनों के बीच मनाया जो अपनों से दूर है इन सभी वृद्ध जनों को उनकी पसंद का भोजन जिसमें आम पाक, करण के भजिए, बेसन गट्टे की सब्जी, दाल, चावल व रोटी का रस वादन वृद्ध जनों को कराया गया। अपने स्वर्गीय पिता के पुण्यतिथि पर भोजन कराया गया स्वर्गीय श्री जगदीश जी शर्मा के पुण्यतिथि पर वाघेला गो सेवा ग्रुप के प्रमुख दिनेश वाघेला ने बताया कि हमारा यह प्रयास है कि हमारी समिति नगर वासियों को सनातन संस्कृति के अनुसार जन्मदिन विवाह वर्षगांठ व अपनी परिवार के किसी भी सदस्य की पुण्यतिथि पर उन परिवारों को यह निवेदन करें कि वह ऐसे आयोजन गौशालाओं में गौ माताओं को हरा चारा को गुड खिलाकर या नगर के प्रमुख वृद्ध आश्रमों में वृद्ध जनों को भोजन करावाकर कुष्ठ रोगी परिवार भोजन वह उनकी आवश्यकता अनुसार उन्हें सामग्री उपलब्ध कराना । झोपड़ियों में जाकर गरीब बच्चों को की आवश्यकतानुसार सामग्री वितरित करना । ऐसे बच्चे जो सुन नहीं सकते देख नहीं सकते वह बोल नहीं सकते उन्हें ऐसे आयोजन में उनके पसंदीदा भोजन कराना व उनकी आवश्यकतानुसार सामग्री उपलब्ध कराना ऐसे आयोजनों को करने का नगर वासियों को जागृत करने का कार्य हमारी समिति द्वारा किया जा रहा है इस कार्य में आपके बजट के अनुसार आपकी पसंद की जगह पर सारी सुविधा हमारी समिति द्वारा की जाती है आपको वहां कर वृद्ध जनों को भोजन, गौमाता को हरा चारा व अन्य जगह पर आवश्यकतानुसार सामग्री उपलब्ध कराने का पूरा कार्य हमारे स्वयंसेवक करते हैं ।आपको वहां आकर अपनी उपस्थिति देना है आज के इस आज के इस पुनीत कार्य में अपनी सेवा देने में ग्रुप प्रमुख दिनेश जी वाघेला, बाबूलाल जी सिसोदिया, गोविंद सिंह जी शेखावत ,कैलाश जी सोमानी, नरेंद्र सिंह शेखावत, गौरव बोराणा, लाल सिंह सांखला, श्रीमती राजकुमारी शेखावत, गोपाल कुमावत ,उमा कुमावत ,अरुण शर्मा, गोवर्धन पाटीदार व मुकेश शर्मा द्वारा सेवा में सहयोग किया जा रहा है।