रतलाम । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्यप्रदेश के सह प्रभारी श्री कुलदीप इंदौरा एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से रतलाम जिले के प्रभारी श्री अमिताभ मंडलोई ने शहर कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली बैठक में देश में बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी की समस्या को लेकर जनता के बीच में जाने के निर्देश दिए गए।
आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई गई । शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया पूर्व विधायक श्री पारस सकलेचा, श्रीमती यास्मिन शेरानी ने भी संबोधित किया! इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी गणों ने निगम चुनाव संबंधी अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत व्यास ने किया एवं आभार प्रदर्शन अमर सिंह शेखावत ने किया।
इस बैठक के पश्चात प्रदेश कांग्रेस द्वारा कमेटी द्वारा नियुक्त नगर निगम चुनाव समिति की प्रथम बैठक शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रभारी श्री अमिताभ मंडलोई ,श्रीमती यास्मीन शेरानी, मयंक जाट ,नीलेश शर्मा, महीप मिश्रा, मीना बग्गा उपस्थित थे। जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी 5 जून तक सभी महापौर एवं पार्षद पद के प्रत्याशियों का आवेदन पत्र लिए जाएंगे जो बाद में समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।