ट्रांसपोर्ट व्यापारी श्री मेव भोपाल मे अपनी मांगों को लेकर कमलनाथ जी से मिलेगे

जावरा (अभय सुराणा )। नगर के वरिष्ठ ट्रांसपोर्ट व्यापारी व कांग्रेस नेता श्री असलम मेव अपने एक वक्तव्य मे बताया कि कांग्रेस प्रदेश परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री नरेन्द्रसिंह पादे ने विगत रविवार को जुम एप के साध प्रदेश के 52 जिलो के ट्रांसपोर्ट व्यपारियो सै ओनलाइन चर्चा कर प्रेदेश मे व्यापारीयो से हो रही अवैध वसुली व भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेषकर सेंधवा चैकपोस्ट पर व्याप्त भंयकर वसुली के खिलाफ चर्चा के बाद सभी ने 4 जुन को भोपाल पहुँचगे ।वहा प्रदेश भर से आँए ट्रासपोर्टरो के साथ प्रदेश के पुर्व मुख्य मंत्री श्री कमल नाथ को अवगत कराकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नरेन्द्रसिंह के नेतृत्व मे ज्ञापन दिया जावगा।
श्री मेव ने बताया कि माननीय कमलनाथ जी से आग्रह किया जावेगा कि वे विधानसभा मे ट्रांसपोर्टरो से लगातार की जारही भारीभरकम अवैध वसुली व भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलन्द करे तथा अवैध वसूली कर रहे पुलिस प्रशासन के आर टी ओ आदि का के खिलाफ कठोर कार्यवाही कराये ।श्री मेव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार को चेतावनी दी है कि यदि सेंधवा परिवहन चैक पोस्ट पर शिध्र ही अवैध वसूली नही रोकी गई तो मध्य प्रदेश मे ट्रासपोर्ट व्यापारी अपना चक्का जाम कर देगे।
श्री मेव ने बताया कि जावरा से भी ट्रांसपोर्ट व्यापारियों का एक बडा जत्था 4 जुन को आन्दोलन मे भाग लेने के लिए उनके नेतृत्व मे भोपाल जावेगा।