राजसात वाहनों के निष्पादन की कार्यवाही में 24 लाख से अधिक राजस्व की प्राप्ति

रतलाम । कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा गठित समिति द्वारा राजसात वाहनों की निष्पादन कार्यवाही कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गत दिवस सम्पन्न की गई। सहायक आबकारी आयुक्त ने बताया कि उक्त दो दिवसों के निष्पादन की कार्यवाही में कुल 35 वाहनों का निर्वतन किया गया, जिनका आफसेट प्राईज 21 लाख 7 हजार 500 रुपए था जिसके विरुद्ध 24 लाख 42 हजार 384 रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई जो आफसेट प्राईज से 15.89 प्रतिशत अधिक है।