हिन्दू वीर शिरोमणी श्री महाराणा प्रताप का 482 वे जन्मोत्सव पर्व पर आज 2 जून 2022 को निकलेगी भव्य शौर्य यात्रा

मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान पूर्वक दुग्धाभिषेक का कार्यक्रम सम्पन्न

रतलाम । श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति एवं समस्त राजपूताना संगठन द्वारा प्रतिवर्षानुसार आयोजित हिन्दू वीर शिरोमणी श्री महाराणा प्रताप का 482 वां जन्मोत्सव पर्व पर आज दिं. 2 जून 2022 को प्रात: 8 बजे राजपैलेस (महलवाड़ा) से भव्य शोर्य यात्रा प्रारम्भ होगी ।
उपरोक्त जानकारी देते हुए नरेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि हिन्दू वीर शिरोमणी श्री महाराणा प्रताप का 482 वां जन्मोत्सव पर्व के आयोजन के तहत आज प्रात: महाराणा प्रताप चौक स्थित वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पं. गोपाल सांवरा द्वारा मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान पूर्वक दुग्धाभिषेक करवाया गया । आज दुग्धाभिषेक आयोजन में समाज के सरदार एवं क्षत्राणियाँ बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।
महलवाड़ा से प्रारम्भ होगी यात्रा
राजपैलेस (महलवाड़ा) से भव्य शोर्य यात्रा प्रात: 8 बजे प्रारम्भ होकर पैलेस रोड़, डालुमोदी बाजार, गणेश देवरी, नौलाई पुरा, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी, रानीजी का मंदिर, शहीद चौक, गायत्री टॉकिज रोड़ होते महाराणा प्रताप चौक पर समापन होगा।
शौर्य यात्रा में विशेष आकर्षण
प्रचार रथ, बुलेट, ११ अश्व, २ बैंड, २१ ढोल, भगवा साफा बांधे दुर्गा वाहनी, ४ रथ एवं समस्त क्षत्रीय सरदार एवं क्षत्राणियाँ राजपुतानी वेशभूषा में यात्रा में शामिल होंगे ।
विभिन्न स्थानों पर होगा स्वागत
राज पैलेस से आयोजित होने वाली भव्य शौर्य यात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया जावेगा ।
इनके द्वारा की गई अपील
आयोजन समिति एवं समस्त राजपूताना संगठनों के ठा. राजेंद्र सिंह गोयल, ठा. शैलेन्द्र सिंह देवड़ा, ठा. किशोरसिंह चौहान, ठा. चेनसिंह सांकला, ठा. मनोहरसिंह चौहान, ठा. रघुवीरिंह सांकला, ठा. अजीतसिंह सांकला, ठा. विनोद सिंह सोड़ा, ठा. प्रवीणसिंह हारोड़, ठा. राजेशसिंह पंवार, कुं. जितेन्द्रसिंह सोलंकी, कु. विरेन्द्रसिंह डोडिया, कुं. नवनीतसिंह देवड़ा, कु.कोमलसिंह चौहान, कु. विजयसिंह चौहान, कु. विरेन्द्रप्रतासिंह खंगारौत्र, कु. मयंकसिंह राठौर, कु. अमनसिंह चंद्रावत, कुं. कमलेश सिंह भाटी, कुं. निखलेशसिंह पंवार, कु. सुरेन्द्रसिंह चौहान, कु. आशीषसिंह चौहान, कु. हर्षसिंह पंवार, कु. हर्षसिंह चौहान, श्रीमती जयाजी गोयल, श्रीमती किरण तंवर, एडव्होकेट प्रीति सोलंकी, पूर्णिमा चौहान, गीताजंली पंवार, नीतू राठौर, अनु हारोड़, रेखा सोड़ा, जसकुंवर, सोनिया चौहान, श्वेता हाड़ा, प्रीति चौहान, मंजुला गेहलोत, सोनु सोलंकी,सपना नरूका, विजयलक्ष्मी चौहान, हर्षिला राठौर, राघिनी राठौड़, प्रियंका गोयल, तनिषा गोयल सहित बड़ी संख्या में राजपूताना संगठनों के समिति पदाधिकारीगण एवं सदस्यों ने समाजजनों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भव्य शौर्य यात्रा को सफल बनावें।