पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने किए प्रभारी नियुक्त

रतलाम । पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद सदस्य के प्रत्याशी चयन हेतु रायशुमारी करने के लिए जिला भाजपा ने जनपद वार प्रभारी नियुक्त किये है।ये नियुक्तियां जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त जी शर्मा एवं संभाग प्रभारी श्री कांतदेव सिंह जी की सहमति से की है।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि रतलाम जनपद मे श्रीमती संगीता चारेल एवं अभय कोठारी, जावरा में श्री अशोक पोरवाल एवं श्री शंकर पाटीदार, पिपलोदा मे श्री महेश सोनी एवं भूपेंद्र जायसवाल सैलाना में श्री ईश्वरलाल पाटीदार एवं श्री शांतिलाल परमार, बाजना में श्री कीर्ति शरण सिंह एवं श्री शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया, एवं आलोट जनपद में श्री निर्मल कटारिया एवं श्री बाबुलाल कर्णधार प्रभारी बनाये गये है। सभी प्रभारी अपने-अपने जनपद क्षेत्रों में जाकर प्रत्याशी चयन हेतु रायशुमारी करेगे। इसके बाद जिला कोर समिति की द्वारा पार्टी के इन प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा जायेगी।

Play sound