एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत बालिकाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण एवं सिकल सेल टेस्ट की जांच करवाई गई

रतलाम। महिला एवं बाल विकास विभाग रतलाम द्वारा एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत नवाचार करते हुए मुस्लिम कम्युनिटी 50 किशोरी एवं आदिवासी कम्युनिटी 50 बालिकाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण एवं सिकल सेल टेस्ट, सीबीसी ,ब्लड ग्रुप की जांच करवाई बालिकाओं का वजन ऊंचाई बीएमआई चेक किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संभागीय कंसलटेंट श्री आशीष पुरोहित के सहयोग से पर्यवेक्षक एहतेशाम अंसारी द्वारा कार्य योजना तैयार की एवं स्वास्थ्य विभाग डीपीएम डॉ अजहर अली डॉ आफरीन आरबीएसके मेडिकल ऑफिसर पर्यवेक्षक ममता तिवारी के सहयोग से अशोक नगर क्षेत्र में मुस्लिम कम्युनिटी बालिकाओं का सत्र दारुल उलूम मदरसे में आयोजित किया। द्वितीय सत्र ईश्वर नगर क्षेत्र में आदिवासी कम्युनिटी के बीच आयोजित किया। मेडिकल टीम द्वारा दोनों सत्र में 100 बालिकाओं का ब्लड टेस्ट एवं चेकअप किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा एवं डीपीएम श्री अजहर अली द्वारा बालिका को हेल्थ के लिए जागरूक होने के लिए प्रेरित किया एवं स्वास्थ्य संबंधी समझाइश दी। एहतेशाम अंसारी, ममता तिवारी, डॉ अफरीन द्वारा बालिकाओं की काउंसलिंग की गई। माहवारी स्वच्छता संबंधी समझाइश भी दी गई। आई एफ ए टैबलेट प्रति मंगलवार को खाने हेतु प्रेरित किया ।प्रत्येक बालिकाओं की प्रोफाइल तैयार की 3 माह तक इन बालिकाओं से संपर्क करते हुए सतत निगरानी की जाएगी एवं इन्हें एनीमिया मुक्त करने के प्रयास किए जाएंगे टीम में न लैब टेक्नीशियन शुभम भाटी, सुरेश कुमावत द्वारा खून की जांच कर सेवाएं दी गई । मुस्लिम कम्युनिटी में मुफ्ती नफीस सिद्दीकी साहेब का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर अशोक नगर क्षेत्र एवं विश्वेश्वर नगर क्षेत्र की कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहे।कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग न्यूट्रीशनल इंटरनेशनल का रहा एवं विशेष सहयोग स्वास्थ्य विभाग का रहा। यह जानकारी एहतेशाम अंसारी ने दी।

Play sound