

जावरा (अभय सुराणा) । भारतीय समाज अपनी बौद्धिक संपदा के लिए विश्व विख्यात है अलग-अलग काल खंडों में भारतीय मनीषियों ने अपने ओजस्वी विचारों से समाज में विमर्श और चिंतन की स्वस्थ परंपरा को आगे बढ़ाया है इसी भाव को लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस व्याख्यानमाला समिति जावरा का गठन किया गया समिति द्वारा दो दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है उक्त जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष श्री सुभाष टुकड़िया सचिव श्री अजय सकलेचा एवं कोषाध्यक्ष श्री नितेश धनोतिया ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 8 व 9 जून को होने वाली व्याख्यानमाला में 8 जून को राष्ट्रीय वक्ता श्री हुकुमचंद जी सावला उपाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद विषय महाराणा प्रताप और हल्दीघाटी का सच पर एवं 9 जून को राष्ट्रीय चिंतक श्री श्याम जी मनावत (मानस मर्मज्ञ) विश्व कल्याण और रामराज्य विषय पर अपने विचार कोठारी रिसोर्ट लालाखेड़ा रोड पर रखेंगे समिति के श्री अजीत चत्तर ,श्री राजेंद्र क्षोत्रिय, श्री रमेश मनोहरा, श्री रजत सोनी श्री संजय रुनवाल ,श्री मनोहर पांचाल ,श्री सुरेश मेहता बैंक, श्री अनिल धारीवाल ,श्री प्रदीप शर्मा, पंकज कांठेड़ ,मनोज अग्रवाल, फतेहलाल जैन, शिवेंद्र माथुर, वीरेंद्र सिसोदिया केवी, अपार दसेडा ,दिनेश भंडारी ,संजय ऑचलिया ,मनीष कोचर, रणजीत सिंघल आदि ने व्याख्यानमाला में अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थित रहकर सफल बनाने की अपील की है।