भारतीय जनता पार्टी कुशाभाऊ ठाकरे मंडल महिला मोर्चा सेवा व समर्पण के 8 साल पूर्ण होने पर कोरोना योद्धाओं का सम्मान

रतलाम। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में सेवा समर्पण 8 साल पूर्ण होने पर प्रदेश निर्देशानुसार कुशाभाऊ ठाकरे मंडल महिला मोर्चा के द्वारा 45 कोरोना योद्धाओं महिला का सम्मान पांच वार्डों में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि कार्यसमिति सदस्य अनीता जी कटारिया कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य जी डागा महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनीता जी पाहुजा जिला रतलाम विधानसभा प्रभारी सपना जी दुबे मीना टाक जिला उपाध्यक्ष स्नेहा लता धाकड़। पदमा पोरवाल जिला सोशल मीडिया प्रभारी ललिता पवार ठाकरे इनके मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। स्वागत भाषण
कुशाभाऊ ठाकरे महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा बोहरा ने दीया और कहा कि करोना काल में जिन-जिन लोगों ने सेवा कार्य किया है वह सरहानीय है। कार्यक्रम संचालन उपाध्यक्ष आशा रानी उपाध्याय ने किया व आभार सुधा मालपानी जी ने किया। मंडल मंत्री श्रीकांता जी राठौर, आशा मारूं, सुनीता चौधरी, गीता देवी राजावत, कोषाध्यक्ष कश्मीरा जी पाठक एवं समस्त मातृशक्ति,कोरोना वालंटियर व क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Play sound