
कोडरमा। श्री दिगंबर जैन समाज झूमरी तेलिया के सानिध्य में श्री दिगंबर जैन दोनों मंदिर जी मे देवाधिदेव 1008 धर्मनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।
जिसमें सर्वप्रथम देवाधिदेव 1008 श्री धर्म नाथ भगवान की सबसे छोटी प्रतिमा को मस्तक पर लेकर वेदी की प्रतीक्षना देकर पांडुक शिला पर विराजमान करने का सौभाग्य बिनोद अजमेरा को प्राप्त हुआ ।पश्चात रजत कलशों से भगवान का अभिषेक कई भक्तों के द्वारा किया गया इसी के साथ विश्व शांति महामंत्र के साथ शांति धारा बिनोद अजमेरा,एवं अर्हम अजमेरा के द्वारा की गई उसके पश्चात देवाधिदेव 1008 धर्मनाथ भगवान के चरणों में सभी भक्तों के निर्वाण काण्ड पढ़कर निर्वाण लड्डू धूमधाम से मस्तक पर रख कर भगवान की परिक्रमा करते हुवे सभी भक्तों ने श्री जी के चरणों मे चढ़ाया। उसके बाद सभी भक्तों द्वारा पूजन अर्चना की गई । देवाधिदेव 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का आज से कई हज़ार वर्ष पहले झारखंड की भूमि से तीर्थराज सम्मेदशिखर जी के सुदतवर कूट से निर्वाण को पाया था तब से पूरे विश्व मे आज जेठ शुक्ल चौथ को भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव के रूप में मनाते है ।संदया में भगवान की भब्य आरती ओर भजनों का कार्यक्रम हुवा। इन सभी कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी के साथ समाज के कई गण्यमान्य भक्त उपस्थित थे विशेष रूप से समाज के साथ महिला समाज की कई महिला भी उपस्थित होकर निर्वाण लड्डू श्री जी चरणों मे चढ़ाया। उक्त जानकारी कोडरमा जैन मीडिया प्रभारी नवीन जैन ,राज कुमार जैन अजमेरा ने दी।