“एक व्यक्ति एक पेड़” युवक महासंघ मध्यप्रदेश द्वारा वृक्षारोपण महाअभियान

जावरा (अभय सुराणा ) । युवक महासंघ प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेडा़ , प्रदेश महामंत्री प्रसन्न जैन ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा की 5 जुन विश्व पर्यावरण दिवस से 5 अगस्त तक सभी सामजिक संगठन, प्रत्येक परिवार व युवक महासंघ वृक्षारोपण करें।
मध्यप्रदेश युवक महासंघ भी “एक व्यक्ति एक पेड़” देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की “मन की बात” से प्रेरित होकर युवक महासंघ के इंटरनेशनल चेयरमैन,प्रथम सदस्य अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार आदरणीय श्री सुनील सिंघी जी के आव्हान पर 5 जून से 5 अगस्त 2022 तक मध्यप्रदेश युवक महासंघ पूरे प्रदेश में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर हजारों पौधे लगाकर 3 वर्ष तक उन पौधों के देख-रेख की जवाबदारी लेगा।
अध्यक्ष दसेडा़ एवं प्रदेश महामंत्री प्रसन्न जैन कहा की मध्यप्रदेश में निवासरत सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी सभी प्रदेश पदाधिकारी सभी जिलाध्यक्ष नगर अध्यक्ष व युवक महासंघ के मध्यप्रदेश में निवासरत सभी सम्माननीय साथियों से निवेदन 5 जून से 5 अगस्त 2022 तक पूरे प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्र के प्रति अपनी जवाबदारी का निर्वहन करे एवं दूसरो को भी प्रेरित करें ।
प्रदेश प्रवक्ता निलेश जैन( सुराणा) ने कहा हमें इस विश्व पर्यावरण दिवस पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करेके विश्व को ग्लोबल वार्मिंग से बचना है ।
अत: आप हम सभी जन वृक्षारोपण करके,इसे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए इस अभियान का महाअभियान में परिवर्तित करें ।