
रतलाम । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संचालन के लिए भारतीय जनता पार्टी रतलाम जिले का गठन पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के निर्देशानुसार पार्टी के रतलाम जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कर दिया है।
समिति प्रभारी के रूप पार्टी के पूर्व कृषक आयोग अध्यक्ष श्री ईश्वरलाल पाटीदार जी को नियुक्ति किया गया। स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री नन्दन राज जैन जी समिति के सह-प्रभारी बनाये गये है। संचालन समिति मे भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा, जिले के सभी तीनों सांसद मा.श्री गुमान सिंह जी डामोर, मा. श्री सुधीर जी गुप्ता एवं मा. श्री अनिल फिरोजिया जी, जिले के तीनों विधायक मा. श्री चेतन्य काश्यप जी, मा. डॉ. राजेन्द्र पाण्डे जी एवं मा. श्री दिलीप मकवाना जी सहित पूर्व विधायक मा. श्री जितेन्द्र जी गेहलोत तथा पूर्व विधायक एवं जिला महामंत्री मा. श्रीमती संगीता जी चारेल सदस्य के रूप मे शामिल किये गये है।