विश्व पर्यावरण दिवस पर आज 5 जून रविवार को रैली का आयोजन

अमृत सागर उद्यान में पर्यावरण व्याख्यान व पौधा रोपण

रतलाम । विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून रविवार को एप्को (भोपाल) व नगर पालिक निगम (रतलाम) के संयुक्त तत्वाधान में त्रिपोलिया गेट से रैली का आयोजन किया गया है रैली पश्चात अमृत सागर उद्यान में पर्यावरण पर व्याख्यान तथा पौधा रोपण किया जायेगा।
रैली प्रात: 6 बजे त्रिपोलिया गेट से प्रारंभ होगी जिसमें जिला प्रषासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम सहित अन्य शासकीय विभागों अधिकारी तथा कर्मचारी, शिक्षक-षिक्षिकाऐं, आंगनवाडी कार्यकर्ता-सहायिका, खिलाड़ी, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, नागरिक सम्मिलित होंगे। रैली समापन पश्चात् अमृत सागर उद्यान में पौधा रोपण किया जाकर ग्रीन रतलाम -क्लीन रतलाम का संदेश दिया जायेगा।
नगर निगम द्वारा नागरिकों, खिलाड़ी, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी आदि से अपील की जाती है कि आयोजित रैली व पौधा रोपण कार्यक्रम में अधिकाधिक की संख्या में सम्मिलित होकर पर्यावरण को सहेजने में अपना अमूल्य योगदान देवें।

Play sound