श्री महालक्ष्मी मंदिर की वर्षगांठ :विभिन्न धार्मिक आयोजन , करीब 5000 श्रद्धालुओं ने महा प्रसादी ग्रहण की

जावरा (अभय सुराणा) । प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी डॉ कैलाश नाथ काटजू मंडी प्रांगण स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण में वर्षगांठ महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया ।समिति के सचिव सुजान दसेडा ने बताया कि शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 9:00 बजे हवन, 11:00 बजे पूर्णाहुति, 11•45 बजे महाआरती एवं 12:30 पर भोजन प्रसादी (भंडारा) का भव्य आयोजन किया गया । पुजारी गोपाल कृष्ण ठाकुर के सानिध्य में महा आरती हुई ।कार्यक्रम संचालक समाजसेवी वीरेंद्र सिसोदिया (केवी) ने बताया कि श्री महालक्ष्मी जी की महाआरती के लाभार्थी विरदीचंद गौरव कुमावत, मंदिर ध्वजा चढ़ाने का लाभ शांतिलाल शरद कुमार दुग्गड एवं राजेश भाचावत परिवार ने लिया । साईं बाबा मंदिर ध्वजा का लाभ सांसद प्रतिनिधि शिवेंद्र माथुर एवं युवा नेता विवेक पोरवाल ढोढर ने एवं यज्ञ आहुति का लाभ कल्याणमल अग्रवाल परिवार ने लिया । इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में समाजसेवी सुरेश चौरडिया, अनिल दसेडा, शरद दुग्गड, संजय सेठिया, सुधीर सेठिया, सरदारमल लोढ़ा, दिलीप पगारिया, पुखराज संचेती एवं सतीश सेठिया सहित अन्य प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोगियों एवं दानदाताओं का रहा । कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सिसोदिया (के वी) ने किया ।

Play sound