प्रजापति मारवाड़ी समाज अध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न, कुन्दन हीरालाल प्रजापति निर्वाचित

रतलाम । प्रजापति मारवाड़ी समाज नरसिंह मंदिर देव स्थान न्यास रतलाम के त्रिवार्षिक चुनाव आज मारवाड़ी समाज धर्मशाला में निर्वाचन अधिकारी श्री रमेश प्रजापति एवं निर्वाचन समिति के सदस्यों द्वारा संपन्न कराया गया । रमेश प्रजापति ने बताया कि प्रजापति मारवाड़ी समाज अध्यक्ष पद के लिए चुनाव आज सुबह १० बजे से निर्वाचन कार्यवाही प्रारंभ कर ११ बजे से शाम ४ बजे तक मतदान समाज जनों द्वारा किया । जिसमें कुंदन हीरालाल प्रजापति अध्यक्ष निर्वाचित हुए । आपने बताया कि कुल मत ६७१ रहे जिसमें कुन्दन हीरालाल प्रजापति ३५८ एवं गणेश रमेश प्रजापति को ३०६ मत प्राप्त हुए तथा ७ मत निरस्त हुए । इस प्रकार कुन्दन हीरालाल प्रजापति ५२ मतों से विजय घोषित किये गये । नव निर्वाचित अध्यक्ष ने सभी समाजजनों आभार मानते हुए कहा कि मैं पूरी तरह समाज हित में सभी के सहयोग से शिक्षा, समाज के युवाओं में जागरूकता लाने के लिए कार्य करूंगा एवं शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन कर समाज में आयोजित होने वाले सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों की रूपरेखा तय की जावेगी तथा यह भी पूरा प्रयास किया जाएगा कि समाज के आयोजन में अधिक से अधिक समाजजन जुड़ सके । इस अवसर निवृत्तमान अध्यक्ष गेंदालाल गोडेला ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुंदनलाल हीरालाल प्रजापति को हार एवं साफां बांधकर स्वागत किया तथा समाजजनों को अपने कार्यकाल में सहयोग देने के लिए आभार माना ।
निर्वाचन गतिविधि में निर्वाचन समिति के सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजनों कैलाश प्रजापति, शंकरलाल प्रजापति, भरत प्रजापति, लक्ष्मीनारायण प्रजापति, गंगाराम प्रजापति, हरिशचन्द्र प्रजापति, बाबूलाल प्रजापति, दशरथ प्रजापति, रमेशचन्द्र प्रजापति, मदनलाल प्रजापति, शिवनारायण प्रजापति, कैलाशचन्द्र मुरारी( रेडक्रास), योगेश धामनिया एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्तिथ थे ।

Play sound