ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवासी तथा अन्य श्रमिकों एवं अन्य व्यक्तियों को होम क्वारेंटाईन करनें हेतु एसडीएम बांधवगढ़ ने ग्रामवार शासकीय सेवकों की लगाई ड्यूटी

उमरिया | कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी उमरिया स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा जिले की सीमाओ में वापस आ रहे प्रवासी श्रमिको को होम क्वारेंटाईन करने संबंध में विस्तृत निर्देश किये गए है साथ ही हॉटस्पॉट,क्षेत्रों,मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत,इंदौर, भोपाल,दिल्ली में आने वाले व्यक्तियों को भी संस्थागत वारंटाइन में रखने के निर्देश दिए गए है।
एसडीएम बांधवगढ़ अनुराग सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक एवं अन्य व्यक्ति होम क्वारंटाइन हेतु भेजे जा रहे है। ऐसी परिस्थिति में यह आवश्यक है की पर्याप्त संख्या में शासकीय सेवकों को नियुक्त कर होम क्वारंटाइन किये गये व्यक्तियों का सतत पर्यवेक्षण तथा होम क्वारंटाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। इस हेतु शासकीय सेवको की ड्यूटी होम क्वारंटाइन सुनिश्चित कराने हेतु लगायी गई है।
एसडीएम बांधवगढ द्वारा जारी आदेश में ग्रामवार संस्थागत क्वारेंटाईन एवं होम क्वारेंटाईन की मानीटरिंग हेतु नियुक्त किए गए शासकीय सेवको को निर्देशित किया है कि वे प्रतिदिन अपने प्रभार वाले ग्राम, पंचायत, क्षेत्र का भ्रमण कर नए आ रहे श्रमिको, व्यक्तियों एवं पूर्व में होम क्वारेंटाईन हेतु श्रमिको एवं अन्य व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन कराना सुनिश्चित करेगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आर.व्ही.एस.के, आर आर.टी. टीम को किसी भी संदिग्ध संक्रमित व्यक्ति के विषय मे तत्काल सूचित करेगे साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों एवं जिला कंट्रोल रूम को तत्काल सूचित करेगे। होम कोरंटाइन किए गए व्यक्तियों की सूची तैयार करने तथा उसे अद्यतन रखने हेतु कहा गया है।
आवंटित ग्राम पंचायतों में से किसी एक पंचायत में उपस्थिति रहते हुए होम क्वारेंटाईन व्यक्ति के सबंध में यह जानकारी कि वह घर पर है या नही तथा कौन क्वारेंटाईन का पालन कर रहा है, या नही का पर्यवेक्षण करेगे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम से स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने की कार्यवाही करायेंगे। संबंधित शासकीय सेवकों को भ्रमण के दौरान सोशल डिस्टेसिंग, मास्क के उपयोग,सेनेटाईजर का उपयोग करते हुए किसी भी परिस्थिति मे अनावश्यक रूप से भीड इत्यादि एकत्र नही होने देंगे। यदि ऐसा होता है तो तत्काल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार तथा थाना प्रभारी को सूचित करेगे।
इस कार्य को अत्यंत गंभीरता किया जाए। यदि होम क्वारंटाईन हेतु दिए गए निर्देशो की अव्हेलना एवं लापरवाही पाई जाती है, या कोई संदिग्ध व्यक्ति पाया जाता है, तो इस हेतु ग्राम प्रभारी पूर्णतः जिम्मेदार होगे। ग्राम पंचायत वार होम क्वारंटाईन पर्यवेक्षण हेतु नियुक्त अधिकारियों के कार्यों की सतत मॉनीटरिंग करते हुए संबंधित तहसीलदार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुख्य नगर पालिका अधिकारी अपने स्तर से प्रतिदन जानकारी संकलित कर साय 6 बजे रिपोर्टिंग करना सुनिश्चित करेंगे।