आओ मिलकर अंदर के अवसाद को बाहर निकाले – श्री द्वारका जालान

  • लायंस क्लब क्लासिक का शपथ समारोह संपन्न
  • अध्यक्ष अशोक दख ने जन चेतना परिषद द्वारा संचालित मुक बधिर स्कूल की छत के निर्माण हेतु रू. 51000 का चेक भेंट किया

रतलाम। हम किसके लिए जी रहे हैं क्यों जी रहे हैं और जीवन का उद्देश्य क्या है, यह एक विचार नहीं है अपितु जीवन की वास्तविक सच्चाई है। हमारे जीवन का लक्ष्य इन्हीं बातों के इर्द-गिर्द चलता है। हम हमारे लिए अपनों के लिए समाज और देश के लिए खुशियां ढूंढते हैं लेकिन वह हमें अंदर से प्राप्त होती है। हमारे आचरण और हमारे सेवा कार्य हमें जो आत्म संतुष्टि का भाव देते हैं वही वास्तविक खुशियां हैं जो हम हमारी आंतरिक ऊर्जा के माध्यम से प्राप्त करते हमें वह सब कुछ समाज को देना चाहिएजो हम दे सकते हैं। जो हमारे पास अपार मात्रा में है उसे बांटना ही जीवन की खुशियों की बुनियाद है।
उक्त प्रेरक विचार लायंस क्लब रतलाम क्लासिक के नवीन पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में पधारे पूर्व मल्टीपल काउंसलिंग चेयरपर्सन एवं देश के प्रखर चिंतक विद्वान वक्ता द्वारका जालान ने उपस्थित लायन सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध जन एवं लायन सदस्यों को आपने जीवन की वास्तविकता से परिचय कराते हुवे आपने कहा कि हमें छोटी-छोटी खुशियों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है जो हमारे अपने घर में ही विद्यमान है लेकिन उस तरफ हमारा ध्यान नहीं जाता है। हम व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक में इतने लिप्त हो गए हैं कि रिश्तो की आत्मीयता ही खत्म हो गई है। आज हमें उन कंधों की तलाश रहती है जहां सर रखकर हम अपना दुख हल्का कर सकते हो। यह हमारा दुर्भाग्य है की हम अपने बच्चों को और पोते पोतियो को अपना मित्र नहीं बना पाए उनकी चाहत के अनुसार जीवन जीने की कोशिश तो करें आपको अप्रतिम आनंद की अनुभूति होगी और उनका जीवन भी निखर जाएगा। ऐसा मेरा विश्वास है आपने लाइन सदस्यों को शपथ दिलाते हुए कहा कि यह संकल्प धारण करें कि सेवा की शुरुआत अपने घर से आरंभ करें फिर समाज और देश को अपनी सेवाएं प्रदान करें यही सच्चा लायन वाद है।
कार्यक्रम को डिस्ट्रिक्ट 3233 जीवन के प्रथम वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन यश शर्मा तथा द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेंद्र रुनवाल, रीजन चेयरपर्सन वीणा छाजेड़ ने भी संबोधित किया।
सभा आरंभ करने की घोषणा वर्तमान अध्यक्ष राजेश डोरिया ने की। अतिथियों ने मेल्विन जोंस के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रगान एवं ध्वज वंदना झोन चेयर पर्सन बी.के.जोशी ने प्रस्तुत किया, स्वागत गीत प्रिया, दिव्या, आया दख मैं प्रस्तुत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष लायन अशोक दख ने अपने मन की बात करते हुए कहा कि क्लब की गतिविधियां पीडि़त मानवता को समर्पित रहेगी। आपने अपने परिवार तथा लायन मित्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग से क्लब को नई ऊंचाइयां प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर आप ने जन चेतना परिषद द्वारा संचालित मुक बधिर स्कूल की छत के
निर्माण हेतु रू. 51000 का चेक ट्रस्टी वी.के. माहेश्वरी ओपी मिश्रा सुनील सारस्वत को प्रदान किया। अतिथि परिचय सचिव लायन संदीप निगम ने दिया। नवीन कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष श्री कनक मूणत, श्री एमके जैन, सह सचिव दिलीप वर्मा, सह कोषाध्यक्ष मनोहर मुणत, प्रथम उपाध्यक्ष कमलेश पालीवाल, द्वितीय उपाध्यक्ष मनीष जोशी, तृतीय उपाध्यक्ष की शपथ ग्रहण की शरद चतुर्वेदी, टाइमर चेतन राजावत, टेल ट्विस्टर तथा संचालक सर्व श्री सुरेश कटारिया, डॉ. एम. ए. कुरेशी, उमेश झालानी, सुरेन्द्र ललवानी, जगदीश सोनी, भगवान डलवानी, महेश व्यास, दिनेश शर्मा, प्रदीप लोढ़ा, चेतन परिहार, निमिष व्यास, आशीष जोशी, रमेश उपाध्याय, अशोक हरकावत आदि ने शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर मालवा कोऑर्डिनेटर डॉ. सुलोचना शर्मा, डॉ. रतन खंडेलवाल, संजय गुणावत, भुरामल जी सैलाना, पवन मोदी, रवि बोथरा, हिम्मत सिंह राजपूत, अर्चना अग्रवाल, भावना राजपुरोहित, आलोक गांधी, सुनील के जैन, गोपाल जोशी, नीरज सिरोलिया, विक्रम सिंह सिसोदिया, सुनील जैन, एडवोकेट राजेश भार्गव, कुलदीप त्रिवेदी, आरती त्रिवेदी, कल्पना राजपुरोहित, मूवीना गौरी, संतोष जोशी, भारती उपाध्याय, अनिता गुप्ता, पुष्पा वासन, सहित विभिन्न लायंस क्लब तथा समाजसेवी संस्थाओं के क्लब के पदाधिकारी सहित गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लायन दिनेश शर्मा एवं आभार सुरेश कटारिया ने किया।

Play sound