रतलाम पतंजलि गुरु पूर्णिमा लोकतंत्र महापर्व मतदान अमृत महोत्सव का दिव्य समागम

राष्ट्र धर्म हीं सर्वोपरि पहले मतदान कर विश्व मंगल कामना लिए औषधीय यज्ञ-हवन किया गया

रतलाम । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार गुरु पूर्णिमा महापर्व योग-संयोग जन-जन स्वतंत्र भारत नागरिक उत्साह उमंग लिए लोकतंत्र का महापर्व मनाकर सनातन धर्म सभ्यता संस्कृति गुरु भक्ति शक्ति लिए निष्पक्ष निःसंदेह मतदान करने कराने में प्रत्येक वयस्क व्यक्ति विशेष का प्रथम कर्तव्य राष्ट्र धर्म है जिसको पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम पांचों संगठनों द्वारा संपूर्ण जिले में मतदान जन-जागरूकता महाअभियान के तहत् प्रातः 07 से सायं 05 बजे तक जन-जन को मतदान बूथ केन्द्र तक पहुंचाने शत-प्रतिशत मतदान करने की और अग्रसर किया गया इसी का सकारात्मक परिणाम 70% से अधिक मतदान का स्तर पहुंचा जो प्रदेश में प्रथम स्थान पर परचम लहराया।
परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज आयुर्वेद शिरोमणी परम श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज का आशीर्वाद लिए समस्त गुरु निष्ठ योग निष्ठ भाई-बहनें शुद्ध पवित्र तन-मन-धन से गुरु पूर्णिमा महापर्व पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान युवा भारत महिला पतंजलि योग समिति किसान सेवा समिति जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम पांचों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 13/07/2022 सायं 05 बजे प्रेमाराम पुनिया (पतंजलि कुटिया) श्री आशाराम बापू नगर विरीया खेड़ी रतलाम पर किया गया स्वतंत्र लोकतंत्र महापर्व मतदान के पश्चात गुरु पूर्णिमा योगमय यज्ञमय भक्तिमय अमृत महोत्सव महापर्व मनाया गया
स्वतंत्र भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर मंगल कामना लिए औषधीय हवन-यज्ञ में मुख्य यजमान पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा श्रीमती विमलेश वर्मा द्वारा कर उपस्थित जनों को औषधीय पेड़-पौधे गमला भेंट किया गया विशेष तौर पर पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी म.प्र.पश्चिम प्रेमाराम पुनिया उपस्थित रहे वरिष्ठ योग गुरु प्रकाश चन्द्र बिलाला राजमल कुमावत आर.एस.केसरी महामंत्री नितेंद्र आचार्य यज्ञ प्रभारी पं संजय शिवशंकर दवे लोकेंद्र सिंह राठौड़ बाल योगी अनिल पुनिया विकास वर्मा खुशबू पुनिया दिव्या उपाध्यक्ष निखिल शर्मा उपस्थित रहे।
गुरुवर की सूक्ष्म दिव्य छवि स्वरूप राष्ट्र हित में अपने-अपने शुभ विचारों का आदान-प्रदान कर आनंदमय भक्तिमय भजन संध्या की गई संपूर्ण जानकारी मिडिया प्रभारी कविता नैमानी ने अवगत कराया आभार जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा ने किया।

Play sound