प्रदेश के पेंशनरों का जंगी धरना प्रदर्शन एवं रैली भोपाल में 21 जुलाई को

रतलाम। मुख्यमंत्री म.प्र. शासन लगातार दो वर्ष से राज्य पेंशनरों की ज्वलंत मांगे महंगाई राहत एवं एरियर देने का निराकरण नहीं करते हुए पेंशनरों को उपेक्षित कर रहे है। इससे पेंशनरों में घोर असंतोष के साथ आक्रोशित है। उप प्रांताध्यक्ष कीर्तिकुमार शर्मा ने बताया कि न्यायोचित मांगों को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. भोपाल प्रांतीय आह्वïान पर राजधानी भोपाल में प्रदेश के पेंशनर्स दिनांक 21 जुलाई को बड़ी संख्या में लामबंद होकर जंगी धरना प्रदर्शन करते हुए रैली के रुप में सड़कों पर विरोध प्रदर्शित करेंगे।
पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. रतलाम की मासिक बैठक में उपस्थित पेंशनर्स साथियों में भोपाल धरना आंदोलन में सम्मिलित होने की सर्व सहमति दी। कार्यकारी अध्यक्ष एम.एल. भïट्ट ने बताया कि जिले से भोपाल धरना प्रदर्शन में 50 पेंशनर्स साथी भागीदारी करेंगे। बैठक में संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक योगदान एवं अपनी मांगों के समर्थन में किए जा रहे आंदोलन को सफल बनाने की अपील प्रमोद व्होरा, हरिश कुमार बिंदल, दशरथ लाल शर्मा ने अपने उदबोधन में कहीं।
पेंशनर्स बैठक में रवीन्द्र जोशी, अनिता राठौर, निर्मला नलवड़े, भंवरलाल बारोठ, चंद्रकला व्यास, प्रेम कुमार बेनावत, गायत्री शर्मा, डी.डी. गोठवाल, बसंती ठाकुर, मो. अनवर, महेश कुमार राठौर, निर्मला वैष्णव, पी.डी. वैष्णव, वैणी माधव द्विवेदी, उच्छवलाल साल्वी, एफ.एम. मंसूरी, के.एल. दय्या, जुझारसिंह भाटी, बंशीलाल माहेश्वरी, सतीश चंद्र दय्या, लक्ष्मीनारायण गौड़, सी.एल. गौतम, प्रमोद व्होरा, एम.एल. भïट्ट, हरिश बिंदल, दशरथलाल शर्मा आदि उपस्थित थे। आभार जुझारसिंह भाटी ने किया।

Play sound