रतलाम । मध्य प्रदेश लेखक संघ द्वारा प्रतिष्ठित डॉक्टर वल्लभदास शाह अनुवाद सम्मान वर्ष 2022 हेतु प्रसिद्ध साहित्यकार चिंतक अनुवादक वेद ऋषि डॉक्टर मुरलीधर चांदनी वाला को वैदिक कविताओं के हिंदी अनुवाद के लिए दिया जावेगा। डॉ. चांदनी वाला को इस वर्ष वनांचल तुलसी व सम्मान एवं डॉ. मूलाराम जोशी उत्कृष्ट साहित्यकार सम्मान भी प्राप्त हो चुका है । उक्त सम्मान से डॉक्टर चांदनी वाला के मित्र सहयोगी अत्यंत प्रसन्न एवं प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। शिक्षक सांस्कृतिक संगठन के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि डॉ.चांदनी वाला पूर्व में लिखी अपनी पुस्तकों के कारण देश और प्रदेश के कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं मंच के संरक्षक परामर्शदाता डॉ. सुलोचना शर्मा ओपी मिश्रा गोपाल जोशी कृष्ण चंद्र ठाकुर दिलीप वर्मा राधेश्याम तोगड़े, नरेंद्रसिंह राठौर, चंद्रकांत वाफगांवकर, रमेश उपाध्याय, श्याम सुंदर भाटी, मनोज प्रजापति, मदनलाल मेहरा, दशरथ जोशी, अनिल जोशी, नरेंद्र सिंह पंवार, मिथिलेश मिश्रा, कविता सक्सेना, रक्षा के. कुमार, आरती त्रिवेदी, भारती उपाध्याय, वीणा छाजेड़, देवेंद्र वाघेला, चंद्रशेखर लश्कर ई. बी.के.जोशी, रमेशचंद्र परमार, स्वतंत्र दशोत्तर, कमल सिंह राठौड़ आदि ने डॉ. चांदनी वाला को बधाई देते हुए प्रसन्नता जाहिर की है ।