खवासपुरा 20 जुलाई । भगवान हर प्राणी की रक्षा करता है परन्तु सद मार्ग पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति का जीवन मे कभी अहित नही होने देगा ! बुरा कौई करता है तो वह स्वंय है बुधवार को श्री मरूधर केसरी रूप सुकन दरबार में आयोजित धर्मसभा मे पंडित रत्न राकेश मुनि महाराज ने श्रध्दांलूओ से कहे और कहां कि भक्ति करने वाले प्राणी की भगवान परीक्षा लेता है पर बुरा नही होने देगा । हरीश मुनि,नानेश मुनि,हितेश मुनि आदि सभी मुनिजनों ने धर्मसभा मे फरमाया कि इंसान चौईस ही घंटो मे एक घंटा भी परमेश्वर की भक्ति मे तल्लीन होकर मन से साधना करेगा तो वह जीवन का तो कल्याण करेगा ही पर आत्मा का उध्दार भी कर पायेगा। साधना और आराधना भक्ति का वो मार्ग है सिध्द पाई जा सकती है।श्री संघ के अजितराज कोठारी जे अमरचन्द सुराणा ने बताया कि इस दौरान तपस्वी भाई बहनो का चांदी के सिक्के और अतिर्थियो का शोलमाला पहनाकर बहुमान किया गया धर्मसभा के बाद प्रवर्तक सुकनमुनि महाराज ने सभी को महामंगल पाठ सुनाकर आर्शीवाद दिया ।