


मंदसौर जीवा गंज 20 जुलाई 2022 । जितनी आध्यात्मिकता की दुहाई दी जा रही है उतना ही नैतिकता का दिवाला नजर आ रहा है उक्त विचार राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश ने जैन दिवाकर प्रवचन हाल में संबोधित करते कहा कि नैतिकता के बिना आध्यात्मिकता का ढोल पीटना मुर्दे को शृंगार कराने के समान है ।
आपने कहा कि इतने धर्म और संत मौजूद होने के बावजूद भी भ्रष्टाचार हिंसा, आतंकवाद, बलात्कार, व्यसन, की भरमार, अनीति, बेईमानी, मिलावट और अराजकता धार्मिकता के नाम पर कलंक और दुहाई देने वाले के मुंह पर करारा तमाचा है । मुनि कमलेश ने कहा कि नैतिकता के बिना विश्व के किसी धर्म में व्यक्ति का प्रवेश नहीं हो सकता और धार्मिक कहला नहीं सकता ।
राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि इंसानियत का निर्माण ही विश्व के सभी धर्मों का मुख्य लक्ष्य है आज इंसानियत का जनाजा निकल रहा है जैन संत ने बताया कि पूरे विश्व को आध्यात्मिकता का संदेश देने वाली हिंदुस्तान में महापुरुषों की धरती पर सभी धर्म के व्यक्ति में नैतिकता का विकास हो सभी धर्म गुरु इस को प्राथमिकता से ध्यान देकर देश की गरिमा में चार चांद लगे ऐसा काम करें ।
जन अभियान परिषद योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग किस जिला समन्वय कोर्डिनेटर तृप्ति बैरागी महामंत्री प्रकाश सिसोदिया मध्य प्रदेश संगठन के अध्यक्ष मध्य प्रदेश के अध्यक्ष मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान है कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र संत कमलमुनि के सानिध्य में मीटिंग आयोजित करके चारों महीने पर्यावरण स्वच्छता अभियान नशा मुक्ति राष्ट्रीय एकता सर्वधर्म सद्भाव 11 से 17 अगस्त तक आजादी के अमृत महोत्सव तिरंगा अभियान की भी रूपरेखा तैयार की गई तपस्वी घनश्याम मुनि जी के आज 11 उपवास है कौशल मुनि जी ने मंगलाचरण किया गौतम मुनि जी का आज उपवास का पारना हुआ।