युवा रास्ता नहीं जीवन को बदलने का काम करें- जैन संत परम तपस्वी 108 विशल्य सागर जी

झुमरीतिलैया (कोडरमा)। आज पानी टंकी रोड स्थित नया जैन मंदिर के प्रवचन हाल में जैन संत गुरुदेव 108 विशल्य सागर जी की अमृतवाणी को सुनने के लिए मारवाड़ी युवा मंच और कई सेवा संस्था समूह के सदस्य, युवा महिलाएं पहुंचे, सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आयुष पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष, संयोजक रितेश दुग्गड़, अर्जुन शंघई, और सदस्यों ने किया, गुरुदेव के चरण धोने का, और शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य भी मारवाड़ी युवा मंच के साथी और निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन को मिला, सभी अतिथियों का माला पहनाकर और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया, जैन संत ने सभी भक्तों को आशीर्वाद स्वरूप धार्मिक पुस्तक और पेन दीया।
धर्म सभा में युवाओं को अपनी वाणी से आत्मसात कराते हुए जैन संत परम तपस्वी 108 विशल्य सागर जी ने कहा कि युवा रास्ता नहीं जीवन को बदलने का काम करें, अपने अंदर की खराब आदतें और बुराइयों को बदलो, स्वभाव शीतल होना चाहिए, क्रोध से जीवन का सही समाधान नहीं हो सकता , यह हमेशा दुख और बर्बादी का कारण है , परिवार और मित्रों से संबंध विच्छेद का कारण है,युवाओं को विवेकशील होना जरूरी है,आज के युवाओं को अपने दिमाग को ठंडा रखने की आवश्यकता है मनुष्य पर्याय श्रेष्ठ पर्याय है शांति और सुख में बाधक तत्व चंचलता को रोकना आवश्यक है, यही जीवन का पहला पुरुषार्थ है,हमारा यह स्वभाव है कि हमें अच्छाई नजर नहीं आती है परंतु किसी की भी बुराई तुरंत नजर आ जाती है।
बुराई नरक का द्वार है और अच्छाई भगवान का द्वार है, बुराई का पुतला जलाया जाता है और अच्छाई का नमन किया जाता है जीवन पूजा के लिए नहीं पूज्य बनने के लिए मिला है। दृष्टि की पहचान आवश्यक है भगवान श्री राम जैसा बने जहां पर सिर्फ अच्छाई ही अच्छाई थी इसलिए वह पूजनीय थे रूप की सुंदरता को नहीं मनुष्य के अंदर की सुंदरता को देखना है।
अच्छे आभामंडल से हमारा पर्यावरण शुद्ध होता है । चातुर्मास कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र जैन काला उप मंत्री नरेंद्र झाझंरी ने कहा कि आप सभी युवा और शहरवासी गुरुदेव की अमृतवाणी को सुनकर अपने जीवन को सफल बनाएं, गुरु ज्ञान की गंगा है और इसी में डुबकी लगाकर ही संसार के दुखों से मुक्ति मिल सकती हैं मौके पर जैन समाज के पदाधिकारी, जैन महिला समाज की पदाधिकारी, जैन युवक समिति के पदाधिकारी, सदस्य ,मैत्री समूह के सदस्य ,सैकड़ों भक्तजन, मीडिया प्रभारी नवीन जैन राजकुमार अजमेरा मौजूद थे।

Play sound