नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं अर्थदंड

रतलाम । न्यायालय श्रीमान (योगेन्द्र कुमार त्यागी) विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट रतलाम (म.प्र.) के द्वारा निर्णय दिनांक 19.07.2022 को अभियुक्त् संदीप पिता मोहन लाल राठौर उम्र 21 साल नि. ग्राम निपानिया बदर जिला उज्जै्न को धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट में 20 वर्ष का कठोर कारावास और 2000रू अर्थदंड धारा 366 भादवि में 5 वर्ष का कठोर कारावास एवं 1000रू अर्थदंड दंडित किया गया।
प्रकरण में पैरवीकर्ता विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो एक्ट रतलाम श्रीमती गौतम परमार ने बताया कि दिनांक 23.01.2020 को फरियादिया अभियोक्त्री की मां ने थाना रावटी पर उपस्थिति होकर बताया कि दिनांक 22.01.2020 को मेरी पुत्री/ अभियोक्त्री (उम्र 13 वर्ष 6 माह 20 दिन) सुबह करीब 10 बजे घर से स्कूल जाने का बोलकर गई थी जो स्कुल की छूट्टी होने पर घर नही आई तो मैने और मेरे पति ने उसे स्कूल के आसपास गांव में और रिश्तेदारो में काफी तलाश कि किन्तु उसका कोई पता न चला। फरियादिया को शंका थी कि उसकी नाबालिग लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहलाफुसला कर ले गया।
उक्त सूचना पर से थाना रावटी जिला रतलाम पर पीड़िता के गुम होने की सूचना दर्ज की गई। जांच के उपरांत अपराध क्रमांक 34/2020 पर प्रथम सूचना रिपोर्ट भा.द.स. की धारा 363 के अंतर्गत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दिनांक 25.01.2020 को बस स्टैण्ड शिवगढ जिला रतलाम पर पुलिस ने पहुंचकर पीडिता को उसके माता-पिता के समक्ष दस्तयाब कर थाना रावटी पर अभियोक्त्री को लाया गया जहां अभियोक्त्री ने बताया कि दिनांक 10.01.2020 को मेले में अपने भाभी, भैया के साथ गई थी। मेरे भैया भाभी मेले में सामान खरीदने लगे, मैं फोटो खिचवाने के लिये रूक गई वहीं पर मेरी बातचीत आरोपी संदीप (उम्र 23 वर्ष) राठौड से हो गई थी। तभी से मेरी बातचीत आरोपी संदीप से होने लगी। आरोपी संदीप ने मुझे दिनांक 21.01.2020 की रात को अगले दिन सुबह मिलने रावटी में बुलाया। मैं दिनांक 22.01.2020 को सुबह 10 बजे घर से मेरे स्कूल जाने का कहकर आरोपी संदीप से मिलने रावटी मेले में चली गई। वह मुझे रावटी मेले से जान से मारने की धमकी देकर बस में बैठकार रतलाम लेकर आया। उसने मुझे रात में रतलाम के पास में स्टूडियो की दुकान में रखा स्टूडियो का नाम मुझे याद नहीं। आरोपी संदीप ने मुझे स्टूडियो की दुकान में रखकर मेरे साथ मेरी मर्जी के बिना खोटा काम (बलात्काार) किया। स्टू‍डियो में उसने मुझे 2 दिन तक रखा वहां कोई भी नहीं था। जब आरोपी संदीप किसी काम से स्टूडियो के बाहर चला गया था। मैं मौका देखकर वहां से भागकर शिवगढ की बस में बैठ गई थी। शिवग्ढा जाते ही मैंने मेरे पिताजी को फोन कर शिवगढ बुला लिया था।
विवेचना के दौरान अभियुक्त संदीप को दिनांक 17.02.2020 को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विवेचना उपरांत अभियोग पत्र भा.द.सं. की धारा 366, 342, 376(2)(आई), 376(2)(एन),506 भादवि एवं धारा 5एल/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियुक्त, संदीप के विरुद्ध माननीय विशेष न्यायालय पॉक्सोा एक्ट में प्रस्तुत किया गया।
विचारण उपरांत माननीय विशेष न्याेयालय द्वारा अपने निर्णय दिनांक 19.07.2022 को अभियोजन की ओर से प्रस्तुूत दस्तावेजी एवं मौखिक साक्ष्य को प्रमाणित मानते हुए अभियुक्त संदीप को दोषसिद्ध किया गया है। पीडिता के साथ हुए अपराध की क्षतिपूर्ती पीडिता को प्रदान किये जाने हेतु माननीय न्यातयालय ने अनुशंसा की। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्रीमती गौतम परमार विशेष लोक अभियोजक रतलाम द्वारा की गई।

Play sound