

जावरा (अभय सुराणा)। नगर पालिका परिषद जावरा में 30 वार्डों में से 16 वार्डों पर कांग्रेस के उम्मीदवार ने विजयश्री प्राप्त करी वहीं इस बार भाजपा को मात्र 9 वार्डों में अपने उम्मीदवार जीता कर संतोष करना पड़ा। इस बार पांच निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले वार्ड नंबर 29 व 30 में निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव जीतकर भारतीय जनता पार्टी को सोचने पर मजबूर कर दिया है क्योंकि यह उम्मीदवार भाजपा से बागी हुए थे।
इस चुनाव की महत्वपूर्ण झलकियां इस प्रकार है – सर्वाधिक वोट से जीतने वाले कांग्रेस के वार्ड नंबर 4 से सईदा बी मेहमूद हुसैन जिन्होंने 998 वोटों से विजय श्री प्राप्त करें वही दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस की ही अनम मोहम्मद यूसुफ कड़पा जिन्होंने अपने निकटतम प्रतिनिधि को 908 वोटों से हराया। सबसे कम वोट से हारने वाली भी कांग्रेस की श्रीमती रानू आशीष चोरडिय़ां रही जो मात्र 8 वोट से चुनाव हारी है यहां पर निर्दलीय उम्मीदवार श्रीमती जानी धाकड़ विजय रही। इस बार सभी वार्डों में नाटो का बटन दबा जिसमें वार्ड नंबर 4व5 में 23, 23 मतदाताओं ने दोनों में उम्मीदवारों को पसंद नहीं किया सबसे कम वार्ड नंबर 19 में मात्र 3 मतदाताओं ने नाटो का उपयोग किया। वार्ड नंबर 14 जहां पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा शहर के अध्यक्ष कांग्रेस के उम्मीदवार सुशील कोचटा पार्षद पद से लगातार पांचवीं बार चुनाव जीत गए हैं इस बार इनकी जीत को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया गया किंतु अपनी मिलन सारिता व मतदाताओ के आशीर्वाद व अपनी कुशल रणनीति, कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस बार फिर यह चुनाव जीतगये।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा के कार्यवाहक अध्यक्ष अजीजुर रहमान गुड्डू चुनाव हार गए जहां कांग्रेस से बागी निजाम काजी ने उन्हें हराया। इस चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के प्रत्याशी 6 वार्डों में तीसरे नंबर पर रहे 4 वार्ड में कांग्रेस के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर आए हैं। इस बार मतगणना स्थल पर प्रशासन की व्यवस्था बहुत ही मजबूत रही। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय रहा मतगणना के दौरान कहीं कोई घटना घटित नहीं हुई कॉलेज ग्राउंड में लगभग 100 मीटर दूरी पर दोनों पार्टी के कार्यकर्ता व निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थक अपने हाथों में ढोल वह झडे लेकर उत्साह वर्धन कर रहे थे लेकिन उन्हें भी परिधि में नहीं आने दिया गया। बाद में विजई उम्मीदवारों ने अपने अपने विजय जुलूस निकाले जहां मतदाताओं ने और समर्थकों ने उन्हें हार फूलों से भव्य स्वागत किया।