अलकापुरी से शुरू होकर नाहरपुरा चौराहे पर हुआ समापन, नवनिर्वाचित महापौर प्रहलाद पटेल ने माना मतदाताओं का आभार


रतलाम 21 जुलाई 2022। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित महापौर प्रहलाद पटेल और 30 पार्षदों की जीत पर गुरूवार को शहर में भाजपा की आभार रैली निकली। अलकापुरी चौराहे से शुरू हुई रैली शहर के प्रुमख मार्गों से होकर गुजरी। रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, विधायक चेतन्य काश्यप सहित पार्टी के पदाधिकारीगण और कार्यकर्ताओं ने खुली जीप में सवार होकर आमजन का आभार जताया।
रैली की शुरूआत में अलकापुरी स्थित मंच पर भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित महापौर प्रहलाद पटेल के साथ विधायक चेतन्य काश्यप, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा सहित पदाधिकारियों का स्वागत किया। रैली यहां से आगे बढी तो शहर में विभिन्न स्थानों पर बने छोटे-बडे़ मंच के माध्यम से शहरवासियों द्वारा इनका स्वागत किया गया। इस दौरान श्री पटेल एवं विधायक श्री काश्यप ने शहर की जनता का आभार माना।
रैली में भाजपा के सभी नवनिर्वाचित पार्षद भी उपस्थित थे। सभी खुले वाहनों में सवार होकर शहरवासियों का आभार व्यक्त करते नजर आए। इस दौरान सभी के चेहरों पर खुशी अलग ही नजर आ रही थी। रैली के आगे डीजे, बैंड, ढोल बज रहे थे। आगे आदिवासी वैशभूषा में नृत्य करते हुए युवाओं की टोली भी चल रही थी, जो कि आर्कषण का केंद्र रही।
रैली के नाहरपुरा पहुंचने पर विधायक चेतन्य काश्यप ने रतलाम शहर की जनता का आभार जताया। श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम में महापौर पद पर प्रहलाद पटेल और 30 पार्षदों के साथ पूरा बहुमत दिलाने के लिए रतलाम की जनता का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। आपने जिस ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा किया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगले पांच साल में हम रतलाम को नगर से महानगर बनाएंगे। रतलाम सबसे बड़ा व्यापारिक और औद्योगिक केंद्र बनेगा। अंत में नवनिर्वाचित महापौर प्रहलाद पटेल ने भी सभी का आभार माना।
रैली में चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक जयवंत कोठारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, आशा मौर्य, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, शैलेंद्रसिंह सिसौदिया, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी, मंडल प्रभारी विनोद यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, प्रहलाद राठौड़, दिनेश राठौड़ सहित पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।