रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त जी शर्मा के निर्देश पर संभाग प्रभारी श्री कांतदेव सिंह जी व जिला प्रभारी श्री श्याम सुंदर जी शर्मा की सहमति से जिले मे नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों के पर्यवेक्षक नियुक्त किये है। संगठन स्तर पर नियुक्त किये गये सभी पर्यवेक्षक आगामी दिनों मे होने वाली निकाय अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न करायेगे।
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने सभी पर्यवेक्षकगण को दी गई जिम्मेदारी अनुसार अपने प्रभार के नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्र मे पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से रायशुमारी करने एवं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न कराने के निर्देश दिये है। उन्होने नगर परिषद आलौट हेतु जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी एवं अ.जा मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बोरीया, ताल नगर परिषद हेतु जिला महामंत्री निर्मल कटारिया एवं जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार एवं नगर परिषद बडावदा मे जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय तथा जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
इसी प्रकार पिपलौदा नगर परिषद में जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पंड्या, नगर परिषद धामनोद में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी व जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह सिसोदिया, नगर परिषद नामली मे पूर्व मंडी अध्यक्ष विजय चारेल एवं मंडल प्रभारी प्रकाश ग्वालियरी पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये है।
इसी प्रकार जनपद पंचायतों मे पिपलौदा हेतु जिला उपाध्यक्ष ओपेन्द्र सिंह एवं किसान मोर्चा जिला महामंत्री कन्हैयालाल पाटीदार, जावरा हेतु पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित व जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर पाटीदार, आलौट हेतु जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, बाजना हेतु जिला मंत्री किर्तीशरण सिंह एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास पर्यवेक्षक बनाये गये है।
इसी तरह सैलाना जनपद मे जिला मंत्री रतनलाल लाकड़ एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया एवं रतलाम जनपद हेतु पूर्व मंडल अध्यक्ष जावरा अभय कोठारी तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष सैलाना भुपेन्द्र जायसवाल पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये है।