रतलाम। मालवा क्षेत्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य ज्योतिष रत्न से विभूषित, शिक्षाविद पंं. बाबूलाल उपाध्याय का निधन 21 जुलाई को हो गया है, जिनकी शवयात्रा उनके निवास स्थान गोपाल नगर से निकली। शवयात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। मुक्तिधाम पर इनके पुत्र राकेश उपाध्याय व पौत्र जय उपाध्याय ने मुखाग्नि दी। शमशाम में आयोजित शोकसभा में निगमायुक्त सोमनाथ झारिया, वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र हितिया, पूर्व पार्षद विमल छिपानी, सरदार हरजित सिंह सलूजा, चोबीसा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नरेन्द्र जोशी, गोपाल गौशाला के प्रवीण बोहरा आदि ने श्रद्धांजलि दी।