रतलाम । जिले में आगामी 11 अगस्त से 17 अगस्त तक आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान हर घर तिरंगा अभियान आयोजित होगा। इस संबंध में कर्मचारी संगठनों के साथ कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा बैठक आयोजित की जाकर आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के पोस्टर भी कर्मचारियों को भेंट किये गए।