20 दिवसीय यतिधर्म सामुहिक तपाराधना का आयोजन 25 जुलाई से महाड़ में

महाड़ (महाराष्ट्र) । धर्मधरा महाड़ नगर में 20 दिवसीय यतिधर्म सामुहिक तपाराधना का आयोजन श्रावण वदि बारस 25 जुलाई से किया जा रहा है । जिसकी पूर्णाहूति- भाद्रवा वदि बीज 13 अगस्त होगी एवं पारणा-भाद्रवा वदि तीज 14 अगस्त सम्पन्न होगा । सकल जैन श्रीसंघ महाड़ एवं समर्पण चातुर्मास समिति महाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 दिवसीय यतिधर्म सामुहिक तपाराधना का आयोजन प्रभावशाली निश्रा प.पू.परोपकर सम्राट गच्छाधिपति आचार्यदेव श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म.सा.के शिष्य प.पू.प्रवचनदक्ष मुनिराज श्री रजतचन्द्र विजयजी म.सा. एवं पू.मुनिश्री मंगलचंद्र विजयजी म.सा. के सानिध्य में सम्पन्न होगा।

ये करना है आराधना में -:

  • एकान्तरे उपवास बियासना (10उपवास +10 बियासना )
  • 10 /10 स्वस्तिक लोगस्स काउसग्ग एवं खमासमण
  • तीनों समय देववंदन (एक करना जरूरी)
  • प्रवचन श्रावण,प्रभु-पूजा, सामयिक,संध्या प्रतिक्रमण
  • 20 नवकार वाली प्रत्येक पदानुसार

सकल जैन श्रीसंघ महाड़ एवं समर्पण चातुर्मास समिति महाड़ ने समाजजनों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में श्रावकगण उक्त आयोजन में हिस्सा लेकर धर्मलाभ लेवें ।

Play sound