जनपद पंचायत में फहराया भाजपा की जीत का परचम

नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का पार्टी कार्यालय में स्वागत सम्मान

रतलाम । जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशीयों ने जिले की 4 जनपदों मे रतलाम, सैलाना, आलौट, जावरा मे जीत का परचम फहराया। रतलाम जनपद के चुनाव सम्पन्न होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष साधना बद्रीलाल जायसवाल एवं उपाध्यक्ष हितेन्द्र सिंह भाटी पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना एवं कृषक आयोग के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार की उपस्थिति मे उनका स्वागत सम्मान किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि रतलाम जनपद नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव जीतने के बाद जनपद कार्यालय से श्री कालिका माता मंदिर पहुंचे और माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद कार्यकर्ता के साथ विजय जुलुस के रूप मे प्रमुख मार्गो से होते हुए पैलेस रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का जिला भाजपा अध्यक्ष श्री लुनेरा, मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, दिनेश धाकड़, देवीलाल गुर्जर, राजेन्द्रलाल जाट, आनंदीलाल राठौड़ ने स्वागत किया।
इस मोके पर श्री लुनेरा ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत उसकी जनहितैषी नीतियों एवं जनकल्याण कार्यक्रमों की जीत है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा सर्वहारा वर्ग का विकास कर अन्त्योदय के जो कार्य किये जा रहे है। उससे हर वर्ग को लाभ मिला है। मतदाताओं ने इसलिए भाजपा के प्रति विश्वास जताया है। ग्रामीण विधायक श्री मकवाना ने कहा कि जनपद पंचायत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र मे विकास की गति और तेज होगी। वे अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के साथ मिलकर क्षेत्र का विकास करेगे।
कृषक आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री पाटीदार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि मतदाताओं की अपेक्षा पर जनपद पंचायत खरी उतरेगी। नये परिवेश में सांसद, विधायक और जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ग्रामीण क्षेत्र का समूचा विकास करेगे।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर सहित जनपद सदस्य सुरेश पाटीदार, दिनेश पटेल, मंगला कुवंर देवडा, राधेश्याम चन्द्रवंशी , अंगुरबाला बोदाना, पेपा राजेश बंजारा, उर्मिला रितेश राव, चेतन निनामा, रेखा रमेश खदेडा, विनोद चारेल, संजय जैन एवं मीरा प्रकाश मुनिया उपस्थित रहे। संचालन मंडल अध्यक्ष श्री राकेश पाटीदार एवं आभार दिनेश धाकड़ ने माना।

Play sound