रतलाम । कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने गुरुवार को जिले के नगरीय निकायों में शहरी विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की, प्रगति से अवगत हुए। बैठक में निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया, शहरी विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी श्री अरुण पाठक तथा सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित थे।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने आगामी 5 अगस्त तक योजनाओं के 60 प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिए, अन्यथा की स्थिति में सभी नगरपालिका अधिकारियों का माह जुलाई का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा प्रधानमंत्री आवास शहरी, पीएम स्व निधि, अंकुर अभियान तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आदि समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि हितग्राहीमूलक योजनाओं के लक्ष्य अर्जित करने के लिए बैंक प्रबंधकों से समन्वय स्थापित करें, प्रकरणवार मानिटरिंग करें। नगर पालिका अधिकारी प्रतिदिन योजनाओं की प्रगति की अपने स्तर पर समीक्षा करते रहे।