नन्ही डांसर गीत का विधायक चेतन्य काश्यप ने किया स्वागत

रतलाम । कलर्स टीवी चैनल के शो डांस दिवाने जूनियर में अपने बेहतरीन डांस के दम पर रतलाम का नाम रोशन करने वाली शहर की नन्ही डांसर गीत बग्गा ने विधायक चेतन्य काश्यप से मुलाकात की। विधायक श्री काश्यप ने गीत का स्वागत कर बधाई दी। 8 वर्षीय गीत के डांस की पूरी फिल्म सिटी दीवानी है। उक्त टीवी शो में गीत ने दूसरा स्थान पाया है। विधायक से मुलाकात के दौरान गीत के साथ पिता तरनजीत बग्गा, भाजपा जिला मंत्री सोना शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मनमीत चांवला भी उपस्थित थे।

Play sound