दो पार्षदों ने ली भाजपा परिवार में पुनः सदस्यता

रतलाम 5 अगस्त 2022। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी जावरा नगरपालिका में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक कल्याण अग्रवाल (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) जावरा पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रबंध समिति सदस्यों तथा भाजपा पार्षदों के साथ आगामी नगरपालिका अध्यक्ष/उपाध्यक्ष चुनावों को लेकर चर्चा की।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, विधायक राजेंद्र पाण्डेय, पर्यवेक्षक कल्याण अग्रवाल तथा भाजपा प्रबंध समिति सदस्यों की उपस्थिति में वार्ड 29 से निर्वाचित शिवेन्द्र माथुर, वार्ड 30 से भावना विश्वास शर्मा को भाजपा परिवार में पुनः सदस्यता प्रदान कर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कानसिंह चौहान, के.के. सिंह कालूखेड़ा, प्रकाश मेहरा, महेश सोनी, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, मधुसूदन जायसवाल, दिलीप शाकल्य, अनिल दसेड़ा, निर्मला हाड़ा, अभय कोठारी, अशोक सेठिया, राजेन्द्र श्रोत्रीय, नंदकिशोर महावर, प्रदीप चौधरी, पिंकेश मेहरा, प्रमोद रावल, पूनम पटवा, उषा श्रोत्रीय, सय्यद अमजद अली, भाजपा पार्षद सोनू चंद्रप्रकाश सोलंकी, रुकमन राजेश धाकड़, अनिल मोदी, रानी पवन सोनी, रजत सोनी, इरशाद बाबा, कालू कदम, पिंकी सोनू यादव, बाबूलाल मईड़ा, शिवेन्द्र माथुर, श्रीमती भावना विश्वास शर्मा, राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी ने किया। आभार पवन सोनी ने व्यक्त किया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।