50 परिजनों की मौजूदगी में हुए सात फेरे

जावरा (अभय सुराणा) । नगर के वरिष्ठ पत्रकार व अनाज व्यापारी स्व.रमेश जी धारीवाल के सुपुत्र व मंडी व्यवसायी मनीष धारीवाल व राज एक्सप्रेस के ब्यूरो चीफ निलेश धारीवाल के छोटे भाई सौरभ धारीवाल का विवाह उज्जैन निवासी श्रीचंद कंकरेचा की बेटी रितिका के साथ दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। कोरोना महामारी के चलते हुई धारीवाल परिवार की इस शादी समारोह की चर्चा तो आगे होगी, लेकिन पहले यह बता दे की 22 मार्च से प्रशासन द्वारा सख्त लॉक डाउन के चलते 12 अप्रैल को शादी का समारोह सुरक्षा की दृष्टि से स्थगित कर दिया गया, जब प्रशासन ने शिथिलता देते हुए 50 लोगों की मौजूदगी में शादी का आदेश दिया तो दोनों पक्षों ने मिलकर यह तय किया कि सादगीपूर्ण तरीके से शादी का आयोजन किया जाएगा, फिर शादी की तारीख 27 मई तय की गई। चूंकि पाबंदियों के बीच हुई इस शादी में हमारे परिवार के बुजुर्ग वरिष्ठजन उपस्थित नही हुए। इस शादी की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि उज्जैन रेड झोन मे होने से दूल्हन के परिवार कंकरेचा परिवार से दुल्हन सहित कुल 4 लोग उपस्थित हुए, दुल्हन के पिताजी भी शादी मैं शामिल नहीं हुए और वीडियो कॉलिंग पर ऑनलाइन के जरिए बेटी को आशीर्वाद दिया। उज्जैन कंकरेचा परिवार से शादी में दूल्हन की मां और दो भाई शामिल हुए इनके साथ जावरा मे रहने वाली उनकी चचेरी बहन व जियाजी शादी में सम्मिलित थे। प्रात:नाश्ते के बाद 11:30 बजे वरमाला व फेरे की रस्म हर्षोल्लास के साथ परिजनों की मौजूदगी में संपन्न हुई , सभी रिश्तेदारों ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से विवाह की रस्म देखी एवं दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद दिया। सामाजिक स्तर पर कई बार शादी समारोह के खर्च में कटौती की बात होती है, लेकिन एक दूसरे की होड़ में सामाजिक स्तर पर सफलता नहीं मिलती, लेकिन अब कोरोना महामारी के प्रकोप और सरकार की पाबंदियों की वजह से विवाह समारोह सादगी और बेहद कम खर्च में हो रहे हैं।