नगरीय निकायों में भाजपा की जीत पर आभार

रतलाम । जिले की नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव मे भाजपा की जीत पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आभार जताया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, सांसद गुमान सिंह डामोर, सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, विधायक चेतन्य काश्यप , डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय, दिलीप मकवाना ने मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भाजपा द्वारा सभी नगरीय निकायों ने विकास का संकल्प पूरा करने का भरोसा दिलाया है। जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने बताया कि भाजपा ने धामनोद, ताल व आलोट मे नगर परिषद मे अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों पदों के चुनाव मे जीत दर्ज की।
रतलाम नगर निगम के अध्यक्ष पद के चुनाव मे पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई है जो सबके के लिए गौरव की बात है। उन्होने बताया कि भाजपा के पास बहुमत नहीं था, इसलिए वहां पार्टी के पर्यवेक्षक गरोठ के पूर्व विधायक चंदर सिंह पंवार ने किसी प्रत्याशी को अधिकृत नहीं किया था।
नामली नगर परिषद मे अध्यक्ष का चुनाव पार्टी स्तर पर स्वतंत्र कर दिया गया था, इसलिए वहां भाजपा के असफल होने के आरोप निराधार है। इस जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने दी।