जावरा (अभय सुराणा) । आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर युवक महासंघ जावरा मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेन्द्र पोखरना,महासचिव अर्पित चत्तर, नगीन सकलेचा एवं इकाई पदाअधिकारियो द्वारा जैन मंदिर पिपली बाजार में तिरंगा ससम्मान फहराया गया। इस अवसर झंडावन्दन मुख्य अतिथि के रूप में युवक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने किया । अतिथि के रुप में युवक महासंघ प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद मेहता,युवक महासंघ प्रदेश प्रवक्ता निलेश कुमार सुराणा, के वी सिसोदैया, अभिषेक बोरदिया, संजय मेहता,अभिषेक चत्तर,नरेश मारवाडी़, अंकित धारीवाल , संजय चोपड़ा, डाँ. औझा, प्रदीप दसेडा़,पंकज मेहता, चिराग पटवा एवं अन्य साथी मौजुद थे ।