विद्यार्थी लक्ष्य तय कर आगे बढ़े – डॉ. प्रदीप जैन

रतलाम। शासकीय प्राथमिक विद्यालय शिवनगर में आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव एवं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन ने झंडावंदन एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को 75 वर्ष पूर्व आजादी मिली थी और आज भी देश को आजादी चाहिए अज्ञानता से,अशिक्षा से,गरीबी से और बेरोजगारी से। आपने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि आप जीवन मे अपना लक्ष्य तय करें और आगे बढ़े । इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राष्ट्र भक्ति के गीतों का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधान अध्यापक राजेंद्र उपाध्याय ने महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल की सेवाओं को सराहनीय बताया। विद्यालय समिति के चरण सिंह राठौड़, जगदीश सोलंकी एवं विद्यार्थियों ने अतिथि स्वागत किया। अध्यापिका श्रीमती राजकुमारी गहलोत ने आभार व्यक्त किया।

Play sound