नगर परिषद सैलाना के वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया संपन्न हुई

रतलाम । जिले की नगर परिषद सैलाना के 15 वार्डों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी की उपस्थिति में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई।
परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री अरुण पाठक ने बताया कि संपन्न वार्ड आरक्षण प्रक्रिया में नगर परिषद का वार्ड क्रमांक 1 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 2 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 3 अनुसूचित जाति पुरुष, वार्ड क्रमांक 4 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 5 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 6 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 7 पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 8 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक 9 अनुसूचित जनजाति पुरुष, वार्ड क्रमांक 10 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 11 पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 12 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 13 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 14 अनारक्षित महिला तथा वार्ड क्रमांक 15 पिछड़ा वर्ग पुरुष के लिए आरक्षित किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य, सैलाना एसडीएम श्री मनीष जैन, नगर पालिका अधिकारी सैलाना श्री गोविंद पोरवाल तथा श्री दीपक राय माथुर उपस्थित थे।

Play sound