कोविड वैक्सीनेशन महा अभियान का आयोजन 17 अगस्त को किया जाएगा

रतलाम। जिले में कोविड से बचाव हेतु बूस्टर डोज टीकाकरण के लिए व्यापक पैमाने पर बुधवार को टीकाकरण किया जाएगा। सीएमएचओ डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने बताया कि रतलाम जिले में जिन लोगों ने कोविड का दूसरा टीका लगवाकर 6 माह से अधिक समय पूर्ण कर लिया है, ऐसे सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग कोविड का बूस्टर अथवा तीसरा डोज़ लगवाने के लिए पात्र है। इस संबंध में रतलाम जिले में बुधवार को लगभग 280 स्थानों पर वैक्सीनेशन की गतिविधि की जाएगी। जिले के आलोट ब्लॉक में 34, बाजना ब्लॉक में 41, जावरा ब्लॉक में 41, पिपलोदा ब्लॉक में 29, रतलाम ग्रामीण में 45, सैलाना ब्लॉक में 34 और रतलाम शहर मे 36 स्थानों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा।
रतलाम शहर के औद्योगिक क्षेत्र रतलाम, अंबेडकर हॉल गांधीनगर, रेलवे चिकित्सालय, अंबेडकर मांगलिक भवन जवाहर नगर, शासकीय स्कूल विनोबा नगर, गणेश नगर यूपीएचसी मॉर्निंग स्टार स्कूल के पास, अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, शासकीय माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ नयागांव, 80 फिट रोड, विरियाखेड़ी संजीवनी क्लीनिक मोहन नगर चौराहा, शासकीय नूतन विद्यालय डोंगरे नगर, सरस्वती स्कूल काटजू नगर, सुभाष नगर सामुदायिक भवन, आईएमए हॉल राजेंद्र नगर, शासकीय स्कूल ईश्वर नगर, बुद्धेश्वर मंदिर टाटानगर, राधाकृष्णन स्कूल दीनदयाल नगर, नरसिंह वाटिका सिलावट का वास, मोती नगर संजीवनी क्लीनिक, आयुर्वेदिक अस्पताल त्रिपोलिया गेट, लोकेंद्र नाथ मंदिर हरमाला रोड, आंगनवाड़ी भवन रत्नेश्वर रोड, कम्युनिटी हॉल उकाला रोड, दिलीप नगर यूपीएचसी, डीआरपी लाइन अस्पताल, रामेश्वर मंदिर जावरा रोड, डोसीगांव शासकीय स्कूल, टीआईटी रोड यूपीएचसी, कालिका माता धर्मशाला, जिला चिकित्सालय, जमातखाना शेरानीपुरा, हाकीम वाडा यूपीएचसी, महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल, माहेश्वरी भवन कसारा बाजार, शासकीय विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाट की चौकी, इप्का लेबोरेटरीज आदि स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा।

Play sound