रतलाम। शिक्षक सांस्कृतिक मंच के रजत जयंती वर्ष एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय एथलेटिक स्पर्धा 100 मीटर दौड़ जैवलिन थ्रो और शॉट पुट जो 21 अगस्त रविवार को होने वाली थी परन्तु मौसम को देखते हुए 1 सप्ताह बढ़ा दी गई है। अब यह स्पर्धा में 28 अगस्त रविवार को प्रातः 9:00 बजे को नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगी तथा दोपहर 3:00 बजे माणक चौक स्कूल में बौद्धिक सामान्य ज्ञान एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता होगी। संस्था अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव दिलीप वर्मा ने बताया कि उपरोक्त दोनों स्पर्धाओं मे शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र गण दोनों भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जावेगा। संस्था के सर्वश्री ओपी मिश्रा, सुलोचना शर्मा, गोपाल जोशी, मुरलीधर चांदनी वाला, कृष्ण चंद्र ठाकुर, नरेंद्र सिंह राठौड़, राधेश्याम तोगड़े,स्पर्धा प्रभारी चंद्रशेखर लश्कर ई, कमल सिंह सोलंकी, रमेश उपाध्याय, कविता सक्सेना, वीणा छाजेड, भारती उपाध्याय, रक्षा के कुमार, मदन लाल मेहरा, दशरथ जी, श्री अनिल जोशी, मनोहर प्रजापति, रमेश परमार, नरेंद्र सिंह पवार सहित मंच साथियों ने शिक्षकों से तथा बालको से उक्त स्पर्धा में भाग लेने का अनुरोध किया है।