जलप्रदाय नियत समय पर करने के दिये निर्देश
रतलाम । जलप्रदाय नियत समय पर हो इस हेतु निगम आयुक्त श्री अभिषेक गेहलोत ने निगम के जलप्रदाय विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर जलप्रदाय नियत समय पर किये जाने के निर्देश दिये।
निगम आयुक्त श्री गेहलोत ने आयोजित बैठक में शहर में पेयजल टंकी व बूस्टींग से किये जाने वाले जलप्रदाय की जानकारी लेकर निर्देशित किया कि टंकियो को भरने व सप्लाय की डे-1 व डे-2 की जानकारी तैयार की जाये साथ ही टंकियों में फ्लो मीटर लगाया जाये। उन्होने निर्देशित किया कि पेयजल टंकियों व बूस्टींग से सभी क्षेत्रों में समय पर जलप्रदाय किये जाने हेतु क्षेत्रों एक के बाद एक समय निर्धारित किया जाकर पेयजल वितरण किया जाये ताकि पुरे दबाव के साथ पेयजल विततरण हो सकें।
आयोजित बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री सुरेषचन्द्र व्यास, श्री सत्यप्रकाश आचार्य, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, उपयंत्री श्री सुहास पंडित, निज सहायक श्री सुभाष गोयल के अलावा सर्वश्री नीरज यादव, जितेन्द्र सिसोदिया, मोहनलाल ओसारी आदि उपस्थित थे।